सितंबर 24- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Sep 24, 2023 3:49 pm

1. BAN vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे ये दो बांग्लादेशी खिलाड़ी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज में पहले वनडे मैच के बारिश में धुलने के बाद दूसरे वनडे मैच को न्यूजीलैंड ने 86 रनों से अपने नाम कर लिया था। दूसरी ओर, अब तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ी लिटन दास और तस्कीन अहमद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
2. ODI World Cup 2023: Temba Bavuma की अगुवाई में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के लिए भारत रवाना हुई
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। गौरतलब है कि इस बार यह मल्टीनेशनल टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में पूरी तरह से 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जो 19 नवंबर को खत्म होगा। तो वहीं अब आगामी वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम, एक नई टीम है जो तेंबा बावुमा की अगुवाई में भारत के लिए रवाना हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रेयस की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज दोनों टीमों के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. श्रीसंत ने संजू सैमसन के एटीट्यूड की जमकर आलोचना की
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व कप विजेता गेंदबाज एस श्रीसंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि श्रीसंत ने कहा है कि उन्हें सुधार नहीं करना है, बस सहानुभूति बटोरना है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. वर्ल्ड कप से पहले क्या चल रहा है, फिर से Jasprit Bumrah वनडे सीरीज छोड़ भागे अपने घर
आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, जिसको लेकर क्रिकेट जगत में तरह-तरह की बातें हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. मोहम्मद आसिफ ने Shahid Afridi और Babar Azam को लेकर दिया विवादित बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने एशिया कप 2023 में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने पर चयनकर्ताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। साथ ही आसिफ ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को लेकर भी विवादित बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. Gautam Gambhir ने बताया Suryakumar Yadav के लिए कौन सी बैटिंग पोजीशन होगी बेस्ट
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मिस्टर 360 को लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने बताया है कि यादव के लिए कौनसी बैटिंग पोजिशन बेस्ट होने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. World Cup 2023: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका
एशिया कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम को हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा की खासा कमी खलती हुई नजर आई थी। बता दें कि इंजरी के कारण वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि वह आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9. Asian Games 2023 IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हरा फ़ाइनल में पहुंची Team India
चीन के हांगझोउ में जारी 19वें गेम्स में भारतीय महिला टीम ने आज बांग्लादेश के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर, फाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि भारतीय टीम के लिए यह एक आसान जीत रही। बांग्लादेश को 51 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारत ने इस टारगेट को बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
ये भी पढ़ें- जानें भगवान शिव से प्रेरित नए Varanasi Cricket Stadium की विशेषताएं क्या हैं?