इस वक्त की बड़ी खबर! पुलिस में भर्ती हो गए टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस वक्त की बड़ी खबर! पुलिस में भर्ती हो गए टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शिखर धवन की एक तस्वीर।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन भले ही टीम इंडिया का हिस्सा ना हो, लेकिन ये खिलाड़ी सुर्खियां बटोर ही लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन इस बार गब्बर के खबरों में आने का कारण महज उनकी एक तस्वीर है जो सोशल मीडिया की दुनिया में आग की तरह फैल गई है।

टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया शिखर धवन को

जी हां, धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को टीम इंडिया से खेले समय हो गया है, 2023 में उन्हें एक भी सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है अभी तक और साल 2022 के आखिर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था।

क्रिकेट छोड़ शिखर धवन अब पुलिस के लिए काम करेंगे!

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शिखर धवन की एक तस्वीर।
*जहां इस वायरल हुई तस्वीर में गब्बर ने पहन रखी है पुलिस की वर्दी।
*एक साथी कलाकार ने शेयर की है धवन की ये वायरल तस्वीर।
*किसी शूट के दौरान की लग रही है शिखर की ये वाली तस्वीर।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शिखर धवन की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Kapur (@kapursahab)

फनी रील्स के मामले में गब्बर के टक्कर में कोई नहीं है

दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाले शिखर धवन अपनी फनी रील्स के लिए खासे मशहूर हैं, आए दिन इस बल्लेबाज की इंस्टा रील्स सोशल मीडिया की दुनिया में छाई रहती है और फैन्स भी इस खिलाड़ी को खूब प्यार देते हैं।

हाल ही में युजी चहल के साथ धवन ने बनाई थे वाली रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

close whatsapp