स्टंप माइक विवाद में सुनील गावस्कर ने विराट को लपेट दिया
विराट कोहली को स्टंप माइक पर नहीं बोलना चाहिए था- गावस्कर।
अद्यतन - Jan 19, 2022 9:29 am

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर इस समय कमेंट्री में अपनी छाप छोड़ रहे हैं, साथ ही वो क्रिकेट से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वहीं फैन्स को भी लिटिल मास्टर के बयान काफी पसंद आते हैं, जिसका कारण है उनका स्पष्ट बात करना। ऐसा ही कुछ गावस्कर ने इस बार किया है, जहां उन्होंने स्टंप माइक विवाद पर खुलकर बयान दिया और विराट को आड़े हाथों लेने का काम किया है।
सुनील गावस्कर स्टंप माइक विवाद को लेकर विराट से गुस्सा हैं!
विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट की कप्तानी छोड़ी है, वहीं बतौर कप्तान उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज निराशाजनक रही। ना तो कोहली अपने बल्ले से कुछ खास कमाल कर पाए और ना ही उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में हरा पाई। जिसके बाद अगले ही दिन कोहली ने लाल गेंद की कप्तानी से भी अपना पीछा छोड़ा लिया, लेकिन तीसरे टेस्ट के दौरान विराट ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया की कई क्रिकेट दिग्गज उनसे नाराज हो गए।
*विराट कोहली को स्टंप माइक पर नहीं बोलना चाहिए था- गावस्कर।
*टीम इंडिया को कैसा लगा, जब कोई विदेशी कप्तान ऐसा करता तो-गावस्कर।
*सुनील गावस्कर ने कहा कि देश के लिए खेलते हुए ये सब करना सही नहीं है।
*विराट की इस हरकत से काफी ज्यादा नाराज हो चुके हैं सुनील गावस्कर।
आखिरकार मैदान पर हुआ क्या था?
दरअसल, तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अफ्रीका टीम के टेस्ट कप्तान डीन एल्गर को अश्विन ने गेंद डाली थी और LBW की अपील की थी, जिसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर ने एल्गर को आउट दे दिया। लेकिन बाद में एल्गर ने DRS ले लिया और वो उस में बच गए, जिसके बाद विराट इस घटना से काफी गुस्सा नजर आए और वो स्टंप माइक के पास जाकर ब्रॉडकास्टर को DRS के लिए खरी-खोटी सुनाकर आ गए। बस इसी के बाद से इस विवाद ने तूल पकड़ लिया और क्रिकेट जगत में जमकर हंगामा हो गया।