टीम इंडिया के लिए नहीं IPL को लेकर इतनी कड़ी तैयारी कर रहे हैं तेज गेंदबाज दीपक चाहर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के लिए नहीं IPL को लेकर इतनी कड़ी तैयारी कर रहे हैं तेज गेंदबाज दीपक चाहर!

सोशल मीडिया पर दीपक चाहर की नई रील वीडियो आई सामने।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब अपने खेल से कम और चोट को लेकर ज्यादा खबरों में रहते हैं, आए दिन चाहर किसी ना किसी चोट के कारण क्रिकेट से दूर हो जाते हैं। लेकिन अब इस खिलाड़ी का पूरा का पूरा फोकस वापसी पर है, जिसे लेकर वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत का नजारा सोशल मीडिया पर भी नजर आ रहा है।

दीपक चाहर ने नहीं खेला था साल 2022 का आईपीएल

जी हां, साल 2022 में चेन्नई टीम ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को करोड़ों की मोटी रकम में फिर से अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण दीपक 2022 IPL का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

IPL के लिए कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं दीपक चाहर!

*सोशल मीडिया पर दीपक चाहर की नई रील वीडियो आई सामने।
*जहां इस रील वीडियो में फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं दीपक चाहर।
*इस रील वीडियो को चेन्नई टीम ने अपने सोशल मीडिया पर किया शेयर।
*मार्च महीने के आखिरी में शुरू हो जाएगा इस बार IPL 2023

एक नजर डालते हैं दीपक चाहर की मेहनत पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

हाल ही में गंगा किनारे पहुंच गया था ये तेज गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है तेज गेंदबाज ने

दूसरी ओर साल 2023 में अभी तक दीपक चाहर ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, चाहर ने  टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसके बाद वो चोट के कारण बाहर हो गए थे और उसके बाद से उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है।

close whatsapp