MS Dhoni को लेकर केदार जाधव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- खिलाड़ी के तौर पर यह उनका आखिरी IPL होगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni को लेकर केदार जाधव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- खिलाड़ी के तौर पर यह उनका आखिरी IPL होगा

केदार जाधव ने कहा कि, हालांकि वह एकदम फिट है लेकिन धोनी हैं तो एक इंसान ही।

MS Dhoni And Kedar Jadhav (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Kedar Jadhav (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पिछले कुछ महीने से यह खबर आ रही थी कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा। अब वहीं CSK के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ने भी धोनी की रिटायरमेंट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

दरअसल एक मिडिया हाउस से बातचीत करते हुए केदार जाधव ने धोनी की रिटायरमेंट पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि, मैं आपको 2000 प्रतिशत निश्चितता के साथ बता रहा हूं कि धोनी का बतौर खिलाड़ी आईपीएल में यह आखिरी सीजन होगा। धोनी की उम्र जुलाई में 42 साल हो जाएगी।

मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा- केदार जाधव 

केदार जाधव ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि वह एकदम फिट है लेकिन धोनी हैं तो एक इंसान ही। इसलिए मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। फैंस को उनके किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहिए। मैदान पर उनकी हर एक गेंद पर नजर रखनी चाहिए।

केदार जाधव ने कहा कि, हमने दूसरे दिन Jiocinema पर रिकॉर्ड तोड़ा जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। इस मुकाबले में धोनी ने मैच फिनिश करते हुए 17 गेंद पर 32 रन की पारी खेली। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 3 रन से हरा दिया। राजस्थान ने पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही घरेलु मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिकस्त दी।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा खेल रहे थे तो उस समय जियो सिनेमा पर भारी संख्या में दर्शक इस मुकाबले को देख रहे थे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि यह टीम आईपीएल 2023 का खिताब जीतकर धोनी को एक अच्छी विदाई देना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 2 मैच में जीत और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में यह टीम पांचवे नंबर पर है।

close whatsapp