स्कोर से जर्सी नंबर का कनेक्शन और गेम फिनिश करने की बात, Tilak-Ravi ने मैच के बाद किए कई खुलासे
Tilak Varma ने 72 रनों की पारी खेली थी।
अद्यतन - जनवरी 26, 2025 2:49 अपराह्न

टीम इंडिया के लिए Tilak Varma और Ravi Bishnoi ने चेन्नई में गेम को फिनिश किया था, जिसके बाद टीम के सोशल मीडिया पर दोनों का एक खास वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पारी को लेकर बात की है।
अपने मन की बात बताई Tilak Varma ने
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आए वीडियो में Tilak Varma ने कहा कि- मेरे को गेम फिनिश करने में बहुत अच्छा लगता है, पहले मैं अच्छा कर रहा था लेकिन गेम खत्म नहीं कर पा रहा था। तो मैंने सोचा की चेन्नई में अच्छा मौका है, तो मैं अपने गेम प्लान पर भरोसा रखता हूं और खेलता हूं। मैं अच्छा प्रोसेस और हार्ड वर्क करता रहता हूं, ये आत्मविश्वास मुझमें शुरूआत से है। मैच खत्म होने के बाद देखा मेरा स्कोर है 72 और मेरी जर्सी नंबर भी 72 है।
Ravi Bishnoi ने क्या बयान दिया?
Ravi Bishnoi ने बोला कि- मैच से पहले मैंने बल्लेबाजी से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था, तो मुझे बल्लेबाजी का मौका मिला तो थोड़ा फन मैंने भी किया। आगे रवि ने कहा कि मैं काफी दिनों से बल्लेबाजी का अभ्यास रहा हूं, साथ ही तिलक ने भी रवि की तारीफ करते हुए कहा कि- उसने प्रमुख बल्लेबाज की तरह शॉट खेले थे और चौका मारकर मेरे लिए काम आसान कर दिया था।
Tilak Varma और Ravi Bishnoi का ये वीडियो आया सामने
Ravi Bishnoi और Tilak Varma लौटे थे नाबाद
*Tilak Varma ने चेन्नई में 72 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद वो नाबाद लौटे थे।
*स्पिनर Ravi Bishnoi ने 2 चौके लगाए थे और 9 रन बनाकर लौटे थे वो नाबाद।
*वहीं तिलक को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, लगातार लौट रहे हैं वो नाबाद।
*अब इस सीरीज में बाकी है 3 मैच, अगला मैच 28 तारीख को खेला जाएगा राजकोट में।
एक नजर तिलक की बल्लेबाजी पर डालते हैं
सीरीज जीत पर फोकस होगा टीम इंडिया का
5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया इस समय 2-0 से आगे है, वहीं तीसरा मैच 28 तारीख को खेला जाएगा। ऐसे में SKY की टीम का फोकस तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगा, ये मैच राजकोट में खेला जाएगा।