IPL 2022 मेगा ऑक्शन 2022 में इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत और कुछ खिलाड़ियों को वेतन कटौती के कारण लगा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन 2022 में इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत और कुछ खिलाड़ियों को वेतन कटौती के कारण लगा झटका

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे ज्यादा वेतन में बढ़ोतरी हर्षल पटेल को लेकर देखने को मिली है।

IPL Trophy (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को समाप्त हो चुका है। जिसमें 10 फ्रेंचाइजियों ने भाग लिया था। इस मेगा ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी। इस साल दो फ्रेंचाइजियों के जुड़ने से ये सीजन और भी मसालेदार होने वाला है। दो नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के शामिल होने से भारतीय खिलाड़ियों की मांग और भी बढ़ गयी है। कुछ अच्छे खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे जो कि इस मेगा ऑक्शन में एक आश्चर्यजनक पिक के रूप में दिख रहे थे।

कुछ खिलाड़ियों के लिए इस मेगा ऑक्शन में अधिक वेतन कटौती के कारण अच्छी खबर नहीं रही। दो दिन चली नीलामी में वेतन कटौती के मामले में आलराउंडर कृष्णप्पा गौतम प्रथम स्थान पर रहे हैं। इस खिलाड़ी को पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन में उन्हें एक भी मुकाबले में शामिल नहीं किया गया। इस मेगा ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 50 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ शामिल हुए थे।

कई बड़े नामों के वेतन में देखने को मिली बड़ी कटौती

मेगा ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम को LSG द्वारा मात्र 90 लाख रुपए में खरीदा गया है। इनके अलावा स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा को भी वेतन कटौती का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को CSK ने 5 करोड़ की रकम के साथ अपने खेमें में शामिल किया था। इस मेगा ऑक्शन में कर्ण शर्मा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में ही RCB द्वारा खरीदा गया है।

इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग को पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि इस सीजन में गर्ग को SRH ने केवल 20 लाख रुपये में शामिल किया है।

इसके अलावा इस लिस्ट में विदेशी खिलाड़ी टायमल मिल्स और रिले मेरेडिथ चौथे तथा पांचवे स्थान पर शामिल हैं। टायमल को 2017 के आईपीएल सीजन में RCB ने 12 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा था। लेकिन 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनको केवल 1.5 करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया है। जबकि पांचवें स्थान पर रहे रिले मेरेडिथ पर पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने खासी रकम खर्च की थी और 8 करोड़ रुपए की राशि के साथ टीम में शामिल किया था। इस मेगा ऑक्शन में उनको मुंबई के खेमें में केवल 1 करोड़ रुपए की राशि के साथ शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों की कीमत में देखने को मिली सर्वाधिक वृद्धि

खिलाड़ी टीम कीमत (INR CR) पहले का वेतन (INR CR) बढ़ोतरी प्रतिशत में
हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10.75 0.2 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021) 5,275
प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स 10 0.2 (कोलकाता नाइट राइडर्स 2021) 4,900
टिम डेविड मुंबई इंडियंस 8.25 0.2 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021) 4,025
देवदत्त पद्दिकल राजस्थान रॉयल्स 7.75 0.2 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021) 3,775
वानिन्दु हसरंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10.75 0.5 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021) 2,050

इन खिलाड़ियों की कीमत में दिखी बड़ी गिरावट

खिलाड़ी टीम कीमत (INR CR) पहले का वेतन (INR CR) कमी प्रतिशत में
कृष्णप्पा गौतम लखनऊ सुपरजायंट्स 0.9 9.25 (चेन्नई सुपर किंग्स 2021) 90.27
कर्ण शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 0.5 5 (चेन्नई सुपर किंग्स 2021) 90
प्रियम गर्ग सनराइजर्स हैदराबाद 0.2 1.9 (सनराइजर्स हैदराबाद 2021) 89.47
टिमाल मिल्स मुंबई इंडियंस 1.5 12 (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2017) 87.5
रिले मेरेडिथ मुंबई इंडियंस 1 8 (पंजाब किंग्स 2021) 87.5

close whatsapp