टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बनकर आए ट्रैविस हेड, WTC फाइनल में जड़ डाला शतक
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे थे फ्लॉप।
अद्यतन - जून 7, 2023 10:26 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल इस वक्त इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेल जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो फिलहाल सही साबित होता हुआ नहीं दिख रहा है।
हालांकि पहली पारी की बात करें तो टीम इंडिया के गेंदबाज शुरुआती एक घंटे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर काफी हावी रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज (उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन) इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 76 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए ट्रैविस हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला।
दोनों बल्लेबाज अब तक चौथे विकेट के लिए 157 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। इसके साथ ही कंगारू बल्लेबाज ट्रैविस हेड अपने टेस्ट करियर में एक और शतक लगाने में कामयाब रहे। आपको बता दें ये हेड के टेस्ट करियर का छठा शतक है और ये शतक उन्होंने सिर्फ 106 गेंदों में पूरा किया। वहीं स्टीव स्मिथ भी अर्धशतक बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।
ट्रैविस हेड के शतक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Embarrassing performance by #India today. Overestimated the bowling lineup + ridiculous selection. #WTCFinal #INDvAUS @vikrantgupta73
— Bee.Positive (@BhavikK11) June 7, 2023
The Trevis HEaD becomes the fisrt player to score a century in WTC final ❣️🙏🙏
— ViRat Sir (@muzzebshr) June 7, 2023
Absolutely brilliant from Travis head, truly beautiful to watch, great aggression shown with the bat for @CricketAus . 💯👏#INDvsAUS #WTCFinal2023 https://t.co/PNoIwgZbod
— Mohammed Shehzad (@shehzad_23) June 7, 2023
https://twitter.com/ItsRahulRoy19/status/1666471019455090688?s=20
Looks like #TravisHead single handedly winning #WTCFinal2023 for #Australia in #AUSvIND @Delhiite_
— Bani Adam (@BaniAdam013) June 7, 2023
The pitch won't be the same one Travis head's batting on once indian batsmen come out to bat. The ball will start doing everything in the book even if it's straight. #WTCFinal2023 #INDvsAUS #TestCricket #BCCI
— Arpan Laddhad (@ArpanLaddhad) June 7, 2023
Looks like #TravisHead single handedly winning #WTCFinal2023 for #Australia in #AUSvIND @Delhiite_
— Bani Adam (@BaniAdam013) June 7, 2023
Travis Head's purple patch continues, becomes the first batter to score a century in World Test Championship Final history! 🥇 It comes from 106 balls, with 14 fours and a six 👏#AUSvIND #WTC23 pic.twitter.com/OgNhSrCXvD
— Suvranil Singha Chowdhury (@SuvranilSinghaC) June 7, 2023
अश्विन को नहीं मिल WTC फाइनल में मौका
आपको बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चार तेज गेंदबाज और स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा को मौका दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई। सभी का मानना था कि इस मैच में जडेजा से पहले अश्विन को मौका मिलना चाहिए था। आपको बता दें कि इस मैच में अब तक रवींद्र जडेजा ने 8 ओवर गेंदबाजी की है और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है।
वहीं टीम इंडिया की ओर से तीनों विकेट अब तक मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने लिया है। तीनों ही के खाते में अब तक 1-1 विकेट आए हैं।