दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए IPL 2022 के सीजन में दर्ज की अपनी 5वीं जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए IPL 2022 के सीजन में दर्ज की अपनी 5वीं जीत

डेविड वार्नर ने 58 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली।

David Warner. (Photo Source: IPL/BCCI)
David Warner. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले को 21 रनों से अपने नाम करते हुए सीजन में 5वीं जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए जिसमें डेविड वार्नर के नाबाद 92 रनों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवरों में 186 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।

डेविड वार्नर और रोवमन पावेल का दिखा धमाकेदार शो

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ओपनिंग करने उतरे डेविड वार्नर और मंदीप सिंह टीम को बेहतर शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें मंदीप बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जबकि इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिचल मार्श भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 10 रनों की पारी खेलकर वह भी आउट हो गए।

हालांकि एक छोर से डेविड वार्नर लगातार अपने अंदाज से खेलना जारी रखे हुए थे, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज रनों की गति को कम नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। लेकिन यहां से बल्लेबाजी करने उतरे रोवमन पावेल ने वार्नर को बखूबी साथ देते हुए तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। जिसका जवाब SRH के गेंदबाजों के पास बिल्कुल भी नहीं था।

जिसमें वार्नर के बल्ले से 58 गेंदों 92 रनों की नाबाद अहम पारी देखने को मिली, जबकि पावेल ने 35 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए। जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब हुई। SRH की तरफ से श्रेयस गोपाल, सीन एबॉट और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शुरुआती विकेट गंवाने से बढ़ती रनों की गति के दबाव में हारी SRH

208 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं हुई। जिसमें टीम ने अपना पहला विकेट 8 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया, वहीं इसके बाद कप्तान केन विलियमसन भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गए। जबकि राहुल त्रिपाठी भी 22 रनों की निजी पारी खेलने के बाद मिचल मार्श का शिकार बने। जिससे 37 के स्कोर तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने 3 अहम विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से टीम का मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था, लेकिन इसके बावजूद एडिन मार्करम के 42 और निकोलस पूरन के 62 रनों की पारी ने जरूर टीम को मैच वापस लाने की कोशिश की लेकिन यह भी नाकाफी साबित हुई। जिसके चलते SRH की टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में खलील ने 3, शार्दुल ने 2 जबकि नॉर्खिया, मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यहां पर देखिए दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Radhe_Pandey00/status/1522247670701559808?s=20&t=7MXCxvLCA6TMqtjF73UIwQhttps://twitter.com/Hero_Zumour/status/1522255363415760896

close whatsapp