उमेश यादव के इस वीडियो से सच आया सामने, टीम से नहीं निकाला गया है उनको बाहर
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं उमेश यादव।
अद्यतन - Jul 1, 2023 6:25 pm

कुछ समय पहले ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में उमेश यादव का नाम नहीं है। बस उसके बाद से उमेश यादव का नाम सोशल मीडिया पर छा गया, जहां फैन्स यादव के लिए ट्वीट करने लगे और उनको बाहर किए जाने पर गुस्सा हो गए। लेकिन उमेश के टीम से बाहर रहने का कारण कुछ और है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
उमेश यादव फ्लॉप रहे पूरे IPL 2023 में
IPL 2022 में उमेश यादव ने उम्मीदों से ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन साल 2023 IPL में कहानी पूरी तरह बदल गई। जहां इस बार KKR से यादव को कुल 8 मैचों में मौका मिला था, लेकिन इन सभी मुकाबलों में उमेश सिर्फ 1 ही विकेट ले पाए। साथ ही WTC फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये खिलाड़ी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया था इंग्लैंड के मैदान पर।
उमेश यादव ने खुद दिखाया, क्यों हैं वो टीम से बाहर?
*वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं उमेश यादव।
*पहले यादव के ड्रॉप होने की बात बोली गई थी, बाद में सच आया सामने।
*चोट के कारण उमेश यादव का नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन।
*NCA का वीडियो डाल बताया सच, फिटनेस पर कर रहे हैं काम।
NCA में फिटनेस पर काम करते हुए उमेश यादव
हाल ही में शेयर किया था एक और वीडियो
टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों की फौज में कौन-कौन है?
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ना तो टीम इंडिया में उमेश यादव हैं, ना ही अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी मौजूद हैं टेस्ट सीरीज के लिए, जिसमें से नवदीप सैनी की लंबे समय बाद इस प्रारूप में वापसी हो रही है। साथ ही शार्दुल ठाकुर भी रफ्तार भरी गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन टीम को फिर भी अनुभवी की कमी तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में पड़ सकती है।