WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज में शुरू हुई Virat Kohli की ओवर एक्टिंग, बल्लेबाजी के दौरान कर रहे थे जोकर जैसी हरकत!
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुल पांच चौकें लगाए।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 4:12 अपराह्न

वेस्टइंडीज और भारत के बीच डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला रोहित शर्मा और उनकी टीम ने एक पारी और 141 रनों से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
इस मैच का मुख्य आकर्षण रविचंद्रन अश्विन और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे। यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट मैच में धमाकेदार शतक के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। उन्होंने डोमिनिका टेस्ट मैच में 171 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरी ओर, आर अश्विन ने कुल 12 विकेट चटकाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
डोमिनिका टेस्ट में चौकें की कीमत समझ गए Virat Kohli
इस बीच, इस वेस्टइंडीज बनाम भारत पहले टेस्ट मैच में Virat Kohli 24 रनों से अपने शतक से चूक गए, लेकिन अपनी शानदार पारी के दौरान उन्होंने अपने चेहरे के एक्सप्रेशन से खूब चर्चा बटोरी। दरअसल, विराट कोहली को इस मैच में चौकों और छक्कों के लिए तरसना पड़ा और जैसे ही उन्हें बाउंड्री मिलती, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता था, और कैमरे ने उनके इन आकर्षक और मजेदार एक्सप्रेशन कैद कर लिए, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
34-वर्षीय दिग्गज को डोमिनिका में धीमी पिच पर जमने में काफी समय लगा और उन्हें 41वीं गेंद पर पहला चौका मिला, जिसके बाद उनके एक्सप्रेशन का वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब विराट कोहली की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लग रहा है जैसे उन्होंने राहत की सांस ली हो।
यहां पढ़िए: आखिर इशारा कर ईशान किशन से क्या कहना चाहते थे रोहित शर्मा? भारतीय कप्तान ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, कोहली 160 गेंदों के बाद तीसरी बाउंड्री लगाने में सफल रहे और उन्होंने राहत की सांस लेते हुए इसका जश्न मनाया, क्योंकि उस समय रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया था। इस पल ने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया, और अब यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें, पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मैच में कुल पांच चौकें लगाए।
यहां देखिए Virat Kohli की वो वायरल तस्वीर:
The reaction from Kohli after scoring his 3rd boundary. pic.twitter.com/DCr7xEfi1k
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2023