Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 18- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 18 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Jasprit Bumrah Rohit Sharma Ashwin (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah Rohit Sharma Ashwin (Photo Source: Twitter)

1. जल्द भारतीय टीम में वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह चोटिल रहने के चलते पिछले साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने थे। जसप्रीत बुमराह मैदान में कब तक वापसी करेंगे इसे लेकर अब तक बीसीसीआई द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. लंका प्रीमियर लीग के शेड्यूल की हुई घोषणा

लंका प्रीमियर लीग 2023 के आगामी सीजन के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। लीग की शुरूआत 30 जुलाई से होगी वहीं इसका फाइनल 20 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग मुकाबलों में कुल 5 टीमें जाफना किंग्स, कोलंबो स्ट्राइकर्स, बी-लव कैंडी, दाम्बुला ऑरा और गाले टाइटंस आपस में खेलेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. बार्मी आर्मी ने मैच के दौरान विराट कोहली को लेकर किया यह ट्वीट-

इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड की ब्रार्मी आर्मी ने विराट कोहली को लेकर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मोईन अली ने काफी बेहतरीन गेंद पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आउट किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मोईन अली ने हाथ में लाल गेंद के साथ वापसी की।’ (यहां पढ़े पूरी खबर)

4. इंग्लैंड के प्रदर्शन से नाखुश है माइकल वॉन

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 393 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा (126 रन) और एलेक्स कैरी (52 रन) पर क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि, दूसरे दिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

5. दिलीप ट्रॉफी में चयन ना होने पर भड़के जलज सक्सेना

दिलीप ट्रॉफी 28 जून से 16 जुलाई तक 6 जोन्स (ईस्ट, नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल, नॉर्थईस्ट) के बीच खेला जाएगा। साउथ जोन के स्क्वॉड में जलज सक्सेना को जगह नहीं मिली है। जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के सीजन में 7 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। चयन ना होने पर जलज सक्सेना ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की है। जलज सक्सेना ने ट्वीटर पर लिखा, ‘भारत में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दिलीप ट्रॉफी में नहीं चुने गए क्या आप कृपया जांच कर सकते हैं कि क्या यह भारतीय घरेलू इतिहास में कभी हुआ है? सिर्फ जानना चाहता हूं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं।’ (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. फुटबॉल टीम के हेड कोच गैरेथ साउथगेट ने की बेन स्टोक्स की तारीफ

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। लेकिन एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने 393 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बेन स्टोक्स के इस फैसले को गलत बताया तो कई ने उनके इस निर्णय की सराहना की। लेकिन फुटबॉल कोच गैरेथ साउथगेट बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने इस निर्णय की काफी सराहना की और कहा कि, इंग्लैंड के कप्तान का यह फैसला काफी अद्भुत था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाने की मांग हो रही है। इस बीच आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि, वह सुनिश्चित नहीं है कि रोहित शर्मा अगले WTC के लिए टीम इंडिया के लिए कप्तान की भूमिका निभाएंगे या नहीं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. उस्मान ख्वाजा और उनकी बेटी का यह प्यारा सा वीडियो हुआ वायरल

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा ने शतक जड़ दिया है, दूसरे दिन के बाद उस्मान ख्वाजा (126 रन) पर क्रीज पर मौजूद है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उस्मान ख्वाजा और उनकी बेटी का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा को उनकी बेटी के साथ प्यारी बातचीत करते देखा गया। उस्मान ख्वाजा ने बताया कि उनकी बेटी उन्हें बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ रही है और इसी वजह से वो उसको अपने साथ लेकर आए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. अश्विन ने टीम इंडिया को लेकर दिया ऐसा बयान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्लेइंग 11 में नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली थी। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरी है। अश्विन इस वक्त तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच अश्विन ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि, यह एक ऐसा युग है जहां हर कोई एक कलिग है एक जमाने में जब क्रिकेट खेला जाता था तो आपके सभी साथी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब यहां सब सिर्फ सहयोगी है।

10. पहली बार वनडे क्वालीफायर मुकाबलों का लाइव प्रसारण करेगी आईसीसी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफायर मुकाबले 18 जून से 9 जुलाई के बीच जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे। 10 टीमें इस क्वालीफायर मुकाबलों का हिस्सा है वहीं अंत में टॉप-2 टीमें ही वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी। आईसीसी पहली बार वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों का लाइव प्रसारण करने वाली है। आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों का लाइव प्रसारण फैंस- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और फैनकोड एप पर देख पाएंगे।

close whatsapp