CWC क्वालीफायर 2023 और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के शेड्यूल को लेकर मुश्किल में है वेस्टइंडीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC क्वालीफायर 2023 और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के शेड्यूल को लेकर मुश्किल में है वेस्टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट, तीन ODI और 5 T20I मैच खेले जाएंगे।

India vs West Indies (Photo Source: Twitter)
India vs West Indies (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज इस समय आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे में CWC 2023 क्वालीफ़ायर में हिस्सा ले रही है। वेस्टइंडीज टीम वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफ़ायर के 9 जुलाई को समाप्त होने के बाद 12 जुलाई से डोमिनिका में द्विपक्षीय सीरीज में भारत से भिड़ेगी, जिसकी शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी।

अब यह शेड्यूलिंग क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) और मेजबान टीम के प्लेयर्स के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रही है, क्योंकि टीम के मल्टी-फॉर्मेट प्लेयर्स को आराम के लिए केवल एक दिन मिलेगा। आपको बता दें, इस शेड्यूलिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ जैसे वेस्टइंडीज के मल्टी-फॉर्मेट प्लेयर्स होंगे।

CWI का मुख्य लक्ष्य CWCQ के फाइनल में जगह बनाना है

हालांकि, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने कहा है कि वे इस स्थिति से निपटार के लिए कई विकल्प तलाश रहे हैं। वहीं, CWI के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि इस समय उनका मुख्य फोकस 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन पर है, और रही बात टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू सीरीज की, तो उनके पास कई ऑप्शन हैं।

CWI के लिए सबसे बड़ी मुसीबत की बात यह कि जिम्बाब्वे के हरारे से कैरेबियन द्वीप की राजधानी रोसेउ तक की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए करीब दो दिन लग जाते हैं, ऐसे में प्लेयर्स के लिए 12 जुलाई को मैदान में उतरना, और वो भी टेस्ट मैच खेलना मुश्किल होगा।

CWI के एक अधिकारी ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “हमारे पास कई विकल्प हैं, लेकिन सबसे पहले हमारे लिए वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करना ज्यादा अहम है। CWCQ के फाइनल का कोई मतलब नहीं बनता है, इसलिए हमारे टेस्ट प्लेयर्स इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन पहले हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम फाइनल में पहुंचें, ताकि हम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर ले।”

1 जुलाई तक वेस्टइंडीज पहुंचेगी भारतीय टीम

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी ODI सीरीज को स्थगित कर दिया गया है।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) यह सुनिश्चित करने की योजना बना रहा है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट से कम से कम 10 दिन पहले कैरेबियाई द्वीप पहुंच जाए ताकि वे वहां की परिस्थितियों में में ढल जाए। भारतीय टीम कथित तौर पर 1 जुलाई तक वेस्टइंडीज पहुंच जाएगी।

close whatsapp