Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जुलाई 7- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

MS Dhoni, Rohit-Babar, Netherlands and Tamim-Das. (Image Source: Twitter/Getty Images)
MS Dhoni, Rohit-Babar, Netherlands and Tamim-Das. (Image Source: Twitter/Getty Images)

1. स्कॉटलैंड का सपना तोड़ नीदरलैंड ने हासिल किया आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का टिकट

नीदरलैंड ने 6 जुलाई को बुलावायो में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर 2023 के सुपर सिक्स मैच में स्कॉटलैंड को चार विकेट से मात देकर भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका और नीदरलैंड आगामी वनडे वर्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रमशः नौवीं और दसवीं टीम बन गई है। बैस डी लीडे ने 92 गेंदों में 123 रन बनाकर नीदरलैंड को 2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में जगह बनाने में मदद की।

2. बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अपने लक्ष्य का खुलासा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा उनकी टीम आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में केवल भारत के खिलाफ खेलने और जीतने के बारे में नहीं सोच रही है। बाबर ने कहा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का उद्देश्य हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने और वर्ल्ड कप 2023 जीतना हैं। बाबर आजम ने यह भी कहा पाकिस्तान भारत, सिर्फ भारत के खिलाफ खेलने नहीं जा रहा है, वे भारत में वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं।

3. तमीम इकबाल के संन्यास के बाद रोनी तालुकदार को टीम में किया गया शामिल, लिटन दास को सौंपी गई कप्तानी

बांग्लादेश अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए रोनी तालुकदार को तीसरे ओपनर के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं तमीम इकबाल के अचानक रिटायरमेंट के बाद लिटन दास बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि नए कप्तान की घोषणा जल्द ही की जाएगी, और शाकिब अल हसन इस पद के लिए शीर्ष दावेदार हैं।

4. तिलक वर्मा ने वर्ल्ड कप को लेकर अपने दिल की बात कही

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुने जाने के बाद तिलक वर्मा ने बताया कि वर्ल्ड कप जीतना उनके बचपन का सपना है, और उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द ही सच हो जाएगा। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ने यह भी बताया कि हर रात वह ये कल्पना करते हैं कि कैसे वर्ल्ड कप मैच में अपनी टीम को मुश्किल से निकालेंगे।

5. एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर हैदराबाद में उनके फैंस ने 52 फुट का विशाल कट आउट बनाया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी कप्तानी से टीम को कोई मुकाबलों में जीत दिलाई है। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले हैदराबाद में उनके फैंस ने 52 फुट का विशाल कट आउट बनाया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. नहीं रहे PSL फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर खान तरीन का हाल ही में लाहौर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। तरीन गुरुवार यानी 6 जुलाई की सुबह लाहौर में अपने घर में मृत पाए गए थे, और स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि साइट पर एक हस्तलिखित नोट मिला था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए रिंकू सिंह के चयन न होने पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा टीम इंडिया में अगर तिलक वर्मा को लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए सेलेक्ट किया गया है, तो फिर ये फैसला गलत साबित होने वाला है। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह लोअर ऑर्डर के लिए बेहतर विकल्प होते। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. जॉनी बेयरस्टो रन-आउट विवाद को लेकर Michael Vaughan ने इंग्लैंड को उनकी नाकामी दिलाई याद!

पूर्व कप्तान और कमेंटेटर Michael Vaughan ने कहा कि जॉनी बेयरस्टो की स्टंपिंग ने क्रिकेट जगत का ध्यान मेजबान टीम की कमियों से भटका दिया है। उन्होंने आगे कहा इंग्लैंड के लिए आलोचना से बच निकलने के लिए जॉनी बेयरस्टो की रन-आउट घटना सच में बहुत सुविधाजनक रही है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. जोस बटलर से लेकर मोईन अली तक जाने कौन-कौन से टॉप खिलाड़ी SA20 2024 में खेलते हुए आएंगे नजर

इंग्लैंड के जोस बटलर SA20 के दूसरे संस्करण में भी खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत जनवरी में होगी। बटलर के अलावा, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली और सैम करन भी SA20 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, जोस बटलर पार्ल रॉयल्स की टीम में वापसी करेंगे, जबकि मोईन अली और सैम करन जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. हेडिंग्ले टेस्ट मैच में स्पेशल जर्सी में नजर आएंगे स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया 6 जुलाई से हेडिंग्ले में शुरू होने वाले तीसरे एशेज 2023 टेस्ट में इंग्लैंड का सामना कर रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का 100वां टेस्ट मैच है। वह इस हेडिंग्ले टेस्ट मैच में खास जर्सी में नजर आ रहे हैं, जो इस मैच के लिए खास तैयार की गई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp