वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 1:55 अपराह्न

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां वो अभी दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को एक पारी और 141 रनों से अपने नाम किया। टीम की ओर से युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस वनडे सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि विराट कोहली को भी इसमें खेलते हुए देखा जाएगा।
वनडे सीरीज में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनकी भारतीय टीम में वापसी हो रही है जबकि कुछ खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो वनडे सीरीज में अपना दमदार प्रदर्शन करने को देखेंगे और साथ ही सभी लोगों की उन पर निगाहें होगी।
5- युजवेंद्र चहल

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में युजवेंद्र चहल को दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में गिना जाता है। उन्होंने इस साल सिर्फ दो ही वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ चहल का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने अभी तक 10 मुकाबलों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। वेस्टइंडीज में इस शानदार खिलाड़ी ने मेजबान के खिलाफ 4 मुकाबलों में 8 विकेट झटके हैं।
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और उससे पहले युजवेंद्र चहल वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे। वो खुद यही चाहेंगे कि वेस्टइंडीज दौरे में वो अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करें ताकि उन्हें भारतीय टीम में वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में जगह मिल सके।