Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 7- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Marnus, Pakistan-India, Sarfaraz Khan and Hardik Pandya. (Image Source: Getty Images/Twitter)
Marnus, Pakistan-India, Sarfaraz Khan and Hardik Pandya. (Image Source: Getty Images/Twitter)

1. इन 3 खिलाड़ियों के चलते वेस्टइंडीज में शर्मसार हुई टीम इंडिया! Hardik Pandya ने कर दी बड़ी गलती

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 अगस्त को खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन की 67 रनों की शानदार पारी के बल पर 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 2 विकेट की जीत दर्ज की। इस हार के साथ टीम इंडिया जारी T20I सीरीज में 0-2 से वेस्टइंडीज से पीछे हो गई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. “Chhapri ko captain banaoge to aisa hi hoga”- भारत की हार के बाद फैंस हुए आग बबूला

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक हार के बाद फैंस भारतीय क्रिकेट टीम से बेहद खफा हो गए हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या की बहुत बुरी तरह से आलोचना कर रहे हैं। भारतीय फैंस ने टीम की इस शर्मनाक हार के लिए हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार सरफराज खान ने कश्मीर में रचाई शादी

मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से शादी की, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर की। सरफराज खान ने कथित तौर पर एक स्थानीय मीडिया आउटलेट को बताया कि “कश्मीर में शादी करना उनकी नियति थी”। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. पाकिस्तान को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा के लिए सरकारी ने दी मंजूरी

पाकिस्तान सरकार ने भारत में होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की भागीदारी पर सभी अटकलों को समाप्त करते हुए 6 अगस्त को सीनियर पुरुष टीम को इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा करने की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि पाकिस्तान खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहता, इसलिए वे अपनी टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत भेज रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. भारत को Asia Cup 2023 में हराने के लिए बाबर आजम का खास प्लान, कहा- इस टूर्नामेंट से पहले मुझे…

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि एशिया कप से पहले लंका प्रीमियर लीग में खेलना फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही बाबर का कहना है कि आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए हम जमकर तैयारी करेंगे और अच्छे स्पिनर्स का सामना करने की कोशिश होगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. IPL 2023 के दौरान हुए कोहली-गौतम गंभीर विवाद पर Kyle Mayers ने दिया बड़ा बयान

काइल मेयर्स ने आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद पर प्रकाश डाला। जब मेयर्स से मैदान पर कोहली के आक्रामक व्यवहार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उनकी तारीफ की और कहा यह बहुत अच्छा है, और कभी-कभी आपको खेल से बाहर निकलने का कोई मौका बनाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने की आवश्यकता होती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. स्टुअर्ट ब्रॉड की कंपनी को हुआ जबरदस्त फायदा, इतने मिलियन की कमाई

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्पॉन्सरशिप और मीडिया कार्यक्रमों से मोटी कमाई की है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रॉड की कंपनी – ‘स्टुअर्ट ब्रॉड लिमिटेड’ ने साल 2021 में £ 2.38 मिलियन कैश और संपत्ति अर्जित की है, जिसकी कीमत करीब £ 319,000 है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. WI vs IND दूसरे T20I में अंतिम ओवर युजवेंद्र चहल से न कराने के हार्दिक पांड्या के फैसले से हैरान हैं अभिनव मुकुंद

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I मैच में टीम इंडिया की दो विकेट की हार के बाद अभिनव मुकुंद ने कहा कि वह युजवेंद्र चहल को अपने ओवरों का पूरा कोटा पूरा नहीं करने के हार्दिक पंड्या के फैसले से हैरानी जताई। अभिनव मुकुंद ने कहा कि वह यह बात नहीं समझ पा रहे हैं कि युजवेंद्र चहल को अपना अंतिम ओवर फेंकने और खेल को समाप्त करने की कोशिश करने क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा चहल भारत को मैच जीता सकते थे।

9. CAB को आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ईडन का नवीनीकरण 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया

ICC और BCCI की 18-सदस्यीय जांच टीम ने स्टेडियम की सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन का दौरा किया और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली को 15 सितंबर तक नवीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

10. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए शुरुआती 18-सदस्यीय टीम की घोषणा की

ऑस्ट्रेलिया ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए शुरुआती 18-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में जहां आरोन हार्डी, तनवीर संघा और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, वहीं मार्नस लाबुशेन को ODI टीम से बाहर कर दिया गया है।

ये रही टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

close whatsapp