Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

सितंबर 21- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Danushka Gunathilaka, R Ashwin and Sachin Tendulkar. (Image Source: Getty Images/X)
Danushka Gunathilaka, R Ashwin and Sachin Tendulkar. (Image Source: Getty Images/X)

1. BCCI ने SBI लाइफ को भारत के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीजन के लिए अपना आधिकारिक पार्टनर घोषित किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 20 सितंबर को SBI लाइफ के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अब SBI लाइफ 2023-2026 तक भारत के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए BCCI के आधिकारिक पार्टनर में से एक बन गया हैं। SBI लाइफ ने BCCI के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और उनकी साझेदारी 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगी।

2. ल्यूक विलियम्स को WPL के लिया अपना मुख्य कोच नियुक्त कर सकती है RCB

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन से पहले ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक विलियम्स को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने के लिए तैयार है। ल्यूक विलियम्स WPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कोच के रूप में बेन सॉयर की जगह लेंगे।

3. क्या रविचंद्रन अश्विन अपनी फील्डिंग के कारण भारत की वनडे टीम में नहीं थे?

भारत के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा रविचंद्रन अश्विन एक बेहद शानदार और विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन 50 ओवरों का फॉर्मेट 20 ओवर से बहुत अलग होता है। वनडे क्रिकेट में आपको 10 ओवर तक गेंदबाजी और 40 ओवर तक फील्डिंग करना होगा और शायद आपको बल्लेबाजी भी करनी पड़ सकती है। अमित मिश्रा ने आगे कहा टीम इंडिया इतने समय से अश्विन को उनकी उम्र और फील्डिंग के कारण वनडे क्रिकेट में मौका नहीं दे रही थी।

4. नहीं थम रहे थे दनुष्का गुणाथिलाका के आंसू, पुलिस से लगाई गुहार लेकिन नतीजा नहीं निकला श्रीलंकाई खिलाड़ी के पक्ष में

श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका ने सिडनी में एक महिला के घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस के सामने रोना शुरू कर दिया। डाउनिंग सेंटर जिला अदालत में 20 सितंबर को न्यायाधीश के मुकदमे के दौरान रिकॉर्ड किए गए पुलिस साक्षात्कार में 32 वर्षीय रोते हुए पाए गए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. Asian Games 2023 के लिए अफगानिस्तान ने स्क्वॉड का किया ऐलान, यह खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स के मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में होगा। हालांकि चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत 23 सितंबर को होगी। उससे पहले कुछ खेलों की स्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. गणेश चतुर्थी के दिन अंबानी के घर क्रिकेटर्स का लगा जमावड़ा, सूर्यकुमार यादव से लेकर सचिन तेंदुलकर के परिवार वालों तक सबने लिया पूजा में हिस्सा

भारत में इस समय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है, और हर कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर क्रिकेटर और व्यवसायी, सभी भक्ति में लीन है। 19 सितंबर को पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया गया, और इस मौके पर मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए कई क्रिकेटर्स भी पहुंचे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. Mohammed Shami को पत्नी Haseen Jahan के साथ घरेलू हिंसा के केस में मिली जमानत

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पत्नी हसीन जहां के साथ एक घरेलू हिंसा के केस में ट्रायल के दौरान कोलकाता के अलीपुर कोर्ट ने जमानत दे दी है। मोहम्मद शमी की पत्नी व माॅडल हसीन जहां ने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा का केस दायर किया था, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज के अलावा उनके भाई हसीम शमी और पिता के खिलाफ जादवपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. कोहली की दोस्ती शिवसेना नेता के साथ हो रही है गहरी! गणपति दर्शन के लिए राहुल कनाल के घर पहुंचे विराट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli 20 सितंबर को शिव सेना नेता राहुल कनाल के घर पर नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोहली भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद राहुल कनाल के घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह काले कुर्ते और स्पेक्स में बेहद कूल और डैपर नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. New Zealand के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले Bangladesh खेल रही है माइंड गेम

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में काफी बदलाव किए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के इन बदलावों को एक तरह से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बांग्लादेश के माइंड गेम की तरह देखा जा रहा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. टीम इंडिया में वापसी करने के लिए छटपटा रहे हैं दीपक चाहर

भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पिछले काफी समय से हैमस्ट्रिंग और पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। अब इस तेज गेंदबाज ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि वो पूरी तरह से हैमस्ट्रिंग और पीठ की समस्या से उबर चुके हैं और भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

11. Joe Root ने बताया कौन बनाएगा World Cup 2023 में सबसे ज्यादा रन और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार जो रूट ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। जो रूट ने अपने बयान में बताया है कि आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप कौनसा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन और कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?