Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जनवरी 24- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग-XI की घोषणा, जेम्स एंडरसन को नहीं मिली जगह

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं बुधवार को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें तीन स्पिनर्स को शामिल किया गया है। जेम्स एंडरसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने घोषणा की है कि स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करेंगे। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले अगस्त-सितंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका में टीम का नेतृत्व करने के बाद भी कप्तानी की बागडोर संभाली थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BBL 2023-24 Final: मोजेस हेनरिक्स ने उठाया बड़ा खतरा, कोविड पाॅजिटिव होने के बाद भी खेल रहे हैं फाइनल

बिग बैश लीग के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 24 जनवरी, बुधवार को ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में सिक्सर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोजेस हेनरिक्स ने बड़ा खतरा उठाते हुए कोविड होने के बावजूद भी फाइनल मैच में खेलने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) Sarfaraz Khan नहीं उनके पिता लेने पहुंचे अवॉर्ड, तो फूट-फूटकर खूब रोया ये बल्लेबाज

घरेलू क्रिकेट में आए दिन Sarfaraz Khan कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते रहते हैं, इस बल्लेबाज के लिए शतक और दोहरा शतक लगाना आम बात हो गई है। इस बीच युवा बल्लेबाज को BCCI ने उनकी मेहनत का फल दिया है और सरफराज को एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। जिसके बाद ये खिलाड़ी इमोशनल नजर आया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) जैसे ही शुभमन गिल को मिला अवॉर्ड, वैसे ही ये खिलाड़ी विराट कोहली को याद कर हुआ इमोशनल

मैदान पर विराट कोहली मजाकिया अंदाज में शुभमन गिल को काफी परेशान करते हैं, तो मैदान के बाहर भी गिल और कोहली की दोस्ती पक्की है। इस बीच अब युवा बल्लेबाज ने विराट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और ये पोस्ट BCCI के अवॉर्ड से जुड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BCCI के अवॉर्ड शो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे थे RockStar बनकर

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैदान के बाहर भी सुर्खियां बटोरना जानते हैं, 22 गज पर गेंदबाजों के ऊपर कहर बनकर टूटने वाले हिटमैन अब अपने लुक को लेकर खबरों में हैं। जहां रोहित का ये नया लुक BCCI के अवॉर्ड शो में देखने को मिला और उसकी तस्वीरें कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

7) जका अशरफ के हटने के बाद शाह खावर PCB के अंतरिम प्रमुख नियुक्त हुए

पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल मचा हुआ है। हाल ही में जका अशरफ (Zaka Ashraf) ने पीसीबी के प्रबंधन समिति के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आ रही है कि PCB ने बुधवार 24 जनवरी को अपने चुनाव आयुक्त शाह खावर (Shah Khawar) को अपना नया अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किया अपने नाम

आज यानी 24 जनवरी को भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने सिकंदर रजा, मार्क चैपमैन और युगांडा के अल्पेश रमजानी को मात दी और यह पुरस्कार अपने नाम किया। बता दें, पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने 17 पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) AUS vs WI 2024: ऑस्ट्रेलिया कैंप में कोरोना ने पसारे पैर; CA और पैट कमिंस ने शेयर की बड़ी अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) भी COVID​​-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले टीम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10) IND vs ENG 2024: रैंक टर्नर को लेकर भारत के जुनून पर आकाश चोपड़ा बोले- “वर्ल्ड कप तो गंवा दिया, अब क्या…”

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारत 25 जनवरी से आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। इस बहु-प्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय उपमहाद्वीप में पिचों के चलन को देखते हुए हैदराबाद में पहले दिन से ही पिच में टर्न होने की उम्मीद है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp