Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जनवरी 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Pic Source-Twitter)
(Pic Source-Twitter)

1) IND vs ENG: “भारत सीरीज जीतेगा, बात यह है कि वे इसे 4-0 से जीतेंगे या 5-0 से”- पूर्व कप्तान का बयान

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि भारत इस सीरीज को 4-0 या 5-0 के अंतर से जीतेगा। हैदराबाद में खेला जा रहा ये टेस्ट मैच इस वक्त रोमांचक मोड़ पर है। मेहमान टीम ने मुकाबले के तीसरे दिन शानदार वापसी की। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs ENG: “मैंने उसको कभी NCA में नहीं देखा”- विराट की तारीफ में बोले हिटमैन

दिनेश कार्तिक के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, रोहित शर्मा, जिन्हें अक्सर क्रिकेट के दिग्गजों में से एक माना जाता है, उन्होंने अपने टीम के साथी और रोल मॉडल, विराट कोहली की जमकर तारीफ की। व्यक्तिगत कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज से कोहली बाहर हैं। इसी बीच विराट कोहली को लेकर रोहित शर्मा ने हैरान करने वाला बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs ENG 2024: स्विच हिट नियम को लेकर आपस में भिड़ने के बाद केविन पीटरसन ने हर्षा भोगले को दे डाली हैरान कर देने वाली चुनौती

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन अनुभवी भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर तीखी नोकझोंक हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

4) इंग्लैंड की WPL में एक्शन में नजर आएंगे युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और केविन पीटरसन

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, क्योंकि दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh), शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) BPL 2024: इरफान सुक्कुर को बाबर आजम को स्लेज करना पड़ा महंगा; गुस्से में बौखलाए पाक स्टार ने लाइव मैच में कर दी चढ़ाई

रंगपुर राइडर्स और डुरडेंटो ढाका के बीच 27 जनवरी को जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024 में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) लाइव मैच के दौरान मैदान पर अपना आपा खो बैठे। दरअसल, जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024 में रंगपुर राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे बाबर आजम (Babar Azam) की ढाका के विकेटकीपर-बल्लेबाज इरफान सुक्कुर से तीखी बहस हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

6) हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल, कप्तान रोहित को दिखाने के लिए ऑलराउंडर ने की ये हरकत

अक्टूबर 2023 में हार्दिक पांड्या आखिरी बार टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए थे, वो वर्ल्ड कप का मैच था और एक चोट ने इस खिलाड़ी को कई महीने के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया। लेकिन अब वापसी का बिगुल बज चुका है और इस खिलाड़ी ने 22 गज पर लौटने की पूरी तैयारी कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) शुभमन गिल का ‘महा’ घटिया प्रदर्शन जारी, टीम से बाहर होने की खुद ने कर ली है तैयारी

लाल गेंद के खेल में शुभमन गिल के बुरे दिन आए गए हैं, जहां ये बल्लेबाज हर टेस्ट मैच में फेल हो रहा है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिल रहा है। जहां एक बार फिर से गिल अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब ये खिलाड़ी बुरी तरह Troll हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) AUS vs WI: 24 साल के Shamar Joseph ने गेंदबाजी से पलटा मैच, डे-नाईट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया। यह एक डे-नाईट टेस्ट मैच था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने आज तक एक भी मुकाबला नहीं हारा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज ने तोड़ दिया। विंडीज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में 8 रनों से हराया। इसी के साथ वेस्टइंडीज पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली पहली टीम बन गई। (पढ़ें पूरी खबर)

9) AUS vs WI 2024: कौन हैं शमर जोसेफ, जिन्होंने वेस्टइंडीज को गाबा में दिलाई ऐतिहासिक जीत?

West Indies’ tour of Australia 2024, AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने एडिलेड टेस्ट में दस विकेट की करारी मात झेलने के बाद गाबा टेस्ट में जबरस्त वापसी की। वेस्टइंडीज के समर जोसफ (Shamar Joseph) ने ब्रिस्बेन में गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप का सपना तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Tom Hartley के आगे कप्तान रोहित शर्मा हारे, धीरे-धीरे अब सब बल्लेबाज हैं पवेलियन जा रहे

कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए हैदराबाद में खेल पलट गया है, जहां पोप की पारी ने भारतीय टीम को हिलाकर रख दिया। तो अब फ्लॉप बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए आफत बन गई है, इस बीच हिटमैन अच्छी बल्लेबाजी कर के जीत की उम्मीद जगा रहे थे लेकिन कुछ ही देर में वो उम्मीद टूट गई। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp