Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

फरवरी 04- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IND vs ENG: 41 साल के एंडरसन के सामने अभी भी फूल जाते हैं कप्तान रोहित के हाथ-पांव, फिर हुए क्लीन बोल्ड

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर अपनी टीम को जबरदस्त वापसी दिलाई। बता दें, भारत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट हो गया।(पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs ENG 2024: केएल राहुल की वापसी तय, लेकिन विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर अंधेरे में हैं BCCI

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही व्यक्तिगत कारणों से भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से चूक गए हैं, जबकि बाकी तीन मैचों के लिए उनकी उपलब्धता अभी भी संदेह के घेरे में है।(पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में नहीं चला JAZBALL, जायसवाल सस्ते में हुए आउट

इंग्लैंड की टीम इन दिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापटट्नम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इस वक्त तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन का पहला सत्र अब तक मिला जुला रहा है। सत्र के शुरुआती 10 ओवर में जहां भारत ने 10 ओवर में 40 रन बनाए हैं वहीं इंग्लैंड भी दो विकेट लेने में कामयाब रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) U19 World Cup 2024: हमजा शेख के विवादित आउट पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने रखा अपना पक्ष

इस समय U19 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। सुपर 6 का 38वां मुकाबला इंग्लैंड और जिंबाब्वे के बीच 3 फरवरी को Potchefstroom, Senwes Park में खेला गया। हालांकि इस मैच की पहली पारी में एक विवादित मोमेंट देखने को मिला। दरअसल इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हमजा शेख को एक गेंद पर Obstructing the Field दे दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) भारत में एक और टी-20 लीग का होने जा रहा है आगाज; क्रिस गेल से लेकर सहवाग-रैना सभी आएंगे एक्शन में नजर

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) एक ऐसा मंच हैं, जहां दुनियाभर के नामी और रिटायर्ड दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में नजर आने वाले हैं, जो फैंस के लिए निश्चित ही रोमांचक ट्रीट होगी। इस टी-20 टूर्नामेंट का पहला संस्करण 23 फरवरी से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने के लिए तैयार है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) NZ vs SA: ब्रॉडकास्टर से हो गई भारी गलती, दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI में केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स को किया शामिल

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच Mount Maunganui के बे ओवल में पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच खेल का पहला दिन समाप्त हो चुका है और न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 258 रन बनाए हैं। हालांकि मैच के शुरू होने से पहले ब्रॉडकास्टर्स से बहुत बड़ी गलती हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs ENG 2024: ‘यह ओवरहाइप उसे भी…’- यशस्वी जायसवाल के दोहरे टेस्ट शतक को बढ़ा चढ़ाकर पेश किए जाने से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर  ने कहा वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के पक्ष में नहीं हैं। गौतम गंभीर ने आगे कहा इस प्रचार से यशस्वी जायसवाल पर उम्मीदों का दबाव बढ़ जाएगा, जो उनके नेचुरल खेल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

8) VIDEO: 22 मीटर पीछे भागकर, फिर हवा में लगाई लंबी छलांग और कुछ ऐसे बेन स्टोक्स ने पकड़ा श्रेयस अय्यर का कैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इस वक्त तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐसा कैच पकड़ा है जिसकी चारों ओर तारीफ हो रही है। बेन स्टोक्स ने श्रेयस अय्यर को आउट करने के लिए शानदार कैच पकड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

9) NZ vs SA: केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास, खेल के पहले दिन दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा नाबाद शतक

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच Mount Maunganui के बे ओवल में शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 258 रन पर दो विकेट खो दिए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

10) IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं Alastair Cook, जमकर की भारतीय तेज गेंदबाज की प्रशंसा

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत विशाखापट्टनम में हो चुकी है। दूसरे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट, ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन और Tom Hartley का विकेट झटका। (पढ़े पूरी खबर)

close whatsapp