Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

फरवरी 05- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में फेल हुआ इंग्लैंड का Bazeball, टीम इंडिया ने 106 रनों से मैच जीतकर सीरीज किया बराबर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशखापट्टनम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 106 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला गया था जिसे इंग्लैंड ने 28 रनों से अपने नाम किया। उस हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शानदार वापसी की। (पढ़ें पूरी खबर)

2) जीत के बाद खुशी से ज्यादा गुस्सा में थे टीम इंडिया के खिलाड़ी, कैमरे में कैद हुआ सारा नजारा

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है, जहां रोहित की कप्तानी वाली टीम ने Vizag टेस्ट में इंग्लिश टीम को मात दे दी है। वहीं इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों में अलग ही जोश नजर आया, जिसका वीडियो अब तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का बदला पूरा, बेन स्टोक्स को रन आउट करने के बाद किया ‘उंगली सेलिब्रेशन’

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया और मेहमान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कई मौकों पर इंग्लिश टीम को संकट से उबारने वाले बेन स्टोक्स इस बार ऐसा करने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) R Ashwin: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने के बाद रवि अश्विन ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस अनुभवी प्लेयर ने महान लेग स्पिनर भागवत चंद्रशेखर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 23 मैचों में 95 विकेट लिए थे, जिसमें उन्होंने 8 बार पांच विकेट हॉल लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Shubman Gill Injured: विशाखापट्टनम टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे गिल, चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट

विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill), जिन्होंने इस मुकाबले की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था वो चोटिल हो गए हैं। चोट की वजह से वो आज चौथे दिन के खेल के दौरान फील्डिंग नहीं करेंगे। दरअसल गिल को उनकी उंगली में चोट लगी है और इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IND vs ENG: अश्विन की शानदार गेंद पर गच्चा खा गए ओली पोप, स्लिप में रोहित ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज 5 फरवरी को चौथा दिन जारी है। तीसरे दिन के खेल के बाद मेजबान भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर पकड़ बना ली है। तो वहीं भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने तीसरे दिन की समाप्ति पर जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य रखा। (पढ़ें पूरी खबर)

7) फैन्स को अपने छोटे भाई की तरह Treat करते हैं धोनी, ऑटोग्राफ-तस्वीर के लिए नहीं करते मना

धोनी को सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई वीडियो डालने की जरूरत नहीं पड़ती, जो फैन्स उनसे मिलने आते हैं वो ही माही के वीडियो इंस्टा पर पोस्ट कर देते हैं और ये वीडियो ही सुपर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, वहीं ये नया वीडियो फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है और तेजी से हर जगह वायरल भी हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) साथी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सूर्यकुमार यादव मनाते हैं जश्न, नहीं होती SKY को किसी से जलन

सूर्यकुमार यादव, शमी, हार्दिक सहित कई खिलाड़ी चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं, इनमें से कई खिलाड़ियों की वापसी IPL के जरिए होगी। जहां इस लिस्ट में SKY का नाम भी शामिल है, जो कुछ समय पहले ही चोटिल हुए थे। दूसरी ओर भले ही सूर्यकुमार क्रिकेट नहीं खेल रहे हो, लेकिन वो टीम इंडिया के मैच लगातार देख रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) आज भी घरेलू क्रिकेट में शतक ठोक रहे हैं Karun Nair, सालों पहले हुई थी नाइंसाफी

Karun Nair को हमेशा उनके तिहरे शतक के लिए जाना जाता है, लेकिन काफी लोग जानते है कि इस खिलाड़ी के नाम घरेलू क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड हैं। भले ही नायर को टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में रन मशीन बना हुआ है और शानदार प्रदर्शन कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp