फरवरी 18 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 18, 2024 3:43 अपराह्न

1) IND vs ENG: गिल की खेल के बारे में समझ गावस्कर, तेंदुलकर और कोहली जैसे दिग्गजों के समान है- आकाश चोपड़ा
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी कमियों से अवगत रहने और मौकों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए शुभमन गिल की सराहना की है। शनिवार, 17 फरवरी को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गिल ने 120 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 196/2 पर हो गया। मेजबान टीम ने दिन की शुरुआत में बेन स्टोक्स एंड कंपनी को 319 रनों पर आउट कर दिया और चौथे दिन तक 322 की बढ़त बना ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व आईसीसी मैच रेफरी का 77 साल की उम्र में हुआ निधन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर माइक प्रॉक्टर का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। माइक प्रॉक्टर के दिल की सर्जरी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और तमाम डॉक्टर की टीम उन्हें बचाने में असफल रही। माइक प्रॉक्टर को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता है। प्रॉक्टर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 7 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 25.11 के औसत और 59.16 के इस स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IND vs ENG 3rd Test: ‘बैजबाॅल पर भारी पड़ा जैसबाॅल’ यशस्वी ने एंडरसन को मारे लगातार 3 छक्के, वीडियो हुआ वायरल
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस समय राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तो वहीं आज 18 फरवरी को इस टेस्ट मैच का चौथा दिन जारी है। मैच में आज के दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड पर काफी मजूबत पकड़ बना ली है। तो वहीं मैच में आज बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का रौद्र रूप भी क्रिकेट फैंस को देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने जर्सी की रिवील, जाने इसके बारे में खास बातें
आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जर्सी क्रिकेट फैंस के लिए रिवील कर दी है। बता दें कि जर्सी रिवील की जानकारी चेन्नई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर दी है। तो वहीं इस जर्सी को फैंस सीएसके सुपरस्टोर की ऑफशिएल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IND vs ENG: कुलदीप की वजह से शतक बनाने से चूके शुभमन गिल, 91 रनों पर हुए आउट
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इस वक्त राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में इस वक्त चौथे दिन का खेल खेला जारी है। चौथे दिन के खेल की शुरुआत शुभमन गिल और नाईट वॉच मैन कुलदीप यादव ने अच्छे अंदाज में की। दोनों शुरुआत से ही अच्छे लय में दिख रहे थे और आसानी से रन बना रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IND vs ENG: आर अश्विन की हुई टीम इंडिया में वापसी, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए…..
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा राजकोट में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रवि अश्विन ने फैमिली एमरजेंसी की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था और वो तुरंत ही अपने घर चेन्नई चले गए थे। इसके बाद सभी के मन में एक ही सवाल था कि कब अश्विन दुबारा टीम के साथ जुड़ेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
7) जब खुद को मौका मिला तब श्रेयस अय्यर कुछ कर नहीं पाए, अब इंस्टा पर क्रिकेट Expert बन गए
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में कई भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है, जिसमें से एक नाम श्रेयस अय्यर का भी है। जहां ये खिलाड़ी हर मौके पर खुद को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है, लेकिन अब अय्यर सोशल मीडिया पर पूरी तरह ज्ञान दे रहे हैं और इसका नजारा इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) टेस्ट मैच नहीं IPL खेल रहे थे सरफराज खान, लगातार दूसरा अर्धशतक किया अपने नाम
सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया है, जहां इस खिलाड़ी ने दोनों पारियों में रनों की ऐसी बारिश कर दी कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। वहीं राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए सरफराज की बल्लेबाजी शैली काफी अलग थी और वो तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)
9) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दो प्लेयर हुए चोटिल
चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार प्लेयर मैट हेनरी और टिम सीफर्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हेनरी को दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद कूल्हे में दर्द का सामना करना पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने के लिए उन्हें थोड़े समय के आराम की आवश्यकता है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) Yashasvi Jaiswal को लगी दोहरा शतक बनाने की आदत, राजकोट के मैदान पर किया राज
टीम इंडिया की तरफ से युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने राजकोट के मैदान पर अपने बल्ले से कड़ा वार किया है, जहां इस युवा खिलाड़ी के सामने जेम्स एंडरसन सहित इंग्लिश टीम के बाकी गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। वहीं एक बार फिर से यशस्वी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए, राजकोट की पिच पर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है और जगह इस बल्लेबाज की बात हो रही है। वहीं टीम इंडिया ने 430 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)