फरवरी 28 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Feb 28, 2024 5:42 pm

1) IND vs ENG 2024: क्या भारत को मिल गया है अगला धोनी? अनिल कुंबले ने ध्रुव जुरेल की तारीफ में दिया बड़ा बयान
भारत के महान स्पिनर और कमेंटेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके पास भारतीय क्रिकेट का अगला एमएस धोनी (MS Dhoni) बनने के लिए सभी कौशल हैं। इसके अलावा, अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए भी चिंता जाहिर की। (पढ़ें पूरी खबर)
2) ICC Test Ranking: ताजा आईसीसी रैंकिंग में जो रूट और यशस्वी जायसवाल को पहुंचा बड़ा फायदा, जाने किस स्थान पर पहुंचे
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट और भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि रूट को रैंकिंग में दो स्थान को तो जायसवाल को 10 स्थान का फायदा पहुंचा है। गौरतलब है कि रांची में हुए टेस्ट मैच के बाद दोनों ही खिलाड़ियों को रैंकिंग में काफी फायदा पहुंचा है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) NZ vs AUS 2024: तीन तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ वेलिंगटन के मैदान में उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
Australia’s tour of New Zealand, NZ vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 फरवरी से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) डेवोन कॉनवे हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर, अब टेंशन में है न्यूजीलैंड और CSK का खेमा
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अंगूठे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कॉनवे को ऑकलैंड में विकेटकीपिंग करते समय चोट लगी थी, जिस वजह से वो दूसरे T20I में बल्लेबाजी नहीं कर सके और वो तीसरे T20I से भी बाहर हो गए थे। उन्होंने जब अंगूठे का स्कैन करवाया तो उसमें फ्रैक्चर का पता नहीं चला, लेकिन एतिहात के तौर पर उन्होंने आराम करने का फैसला किया। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट मैच में वापसी करने जा रहा है ये स्टार गेंदबाज, जो रूट की उड़ी नींद!
भारत धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा एंड कम्पनी रांची में चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। हालांकि रांची टेस्ट मैच में भारत को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खली। लेकिन अब बुमराह पांचवें टेस्ट मैच में वापसी करने के तैयार हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024: “शायद वह वो ऋषभ पंत नहीं होंगे जिन्हें हमें देखने की आदत है”- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बयान
भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। इस वजह से उनको काफी चोटें भी आई। उस चोट के कारण वह पूरे 2023 के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। लेकिन जिस तरह से पंत रिकवर कर रहे हैं उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो IPL 2024 में वापसी करने वाले हैं। साथ ही में वो IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी भी कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) WPL 2024: RCB ने GG को हराया, साथ ही यह तीन रिकॉर्ड्स भी मैच के दौरान टूटे
महिला प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से अपने नाम किया। आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IND vs ENG: “वह किसी पर भी निशाना नहीं साध रहे थे”- रोहित के भूख वाले बयान पर बोले आकाश चोपड़ा
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि, जब रोहित शर्मा ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों को टेस्ट क्रिकेट में मौका दिया जाएगा जिनमें टेस्ट क्रिकेट की भूख है, तब वो किसी एक प्लेयर की ओर इशारा नहीं कर रहे थे। भारत ने सोमवार को रांची में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) “मैं तो हनुमा विहारी की बातों पर विश्वास करना चाहूंगा”- बल्लेबाज के सपोर्ट में उतरे आकाश चोपड़ा
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वह आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के साथ चल रही लड़ाई में हनुमा विहारी ने जो कहा है उस पर विश्वास करना चाहेंगे। हाल ही में विहारी ने खुलासा किया था कि, आंध्रा टीम के एक सदस्य पर चिल्लाने के बाद उन्हें कप्तानी से हटने के लिए कहा गया था, जिनके पिता एक राजनेता हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) मुंबई इंडियंस को छोड़ने के बाद IPL 2025 में इन 3 फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द होने वाली है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस टीम की बात की जाए तो आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)