Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मार्च 01 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

1) IND vs ENG: एबी डिविलियर्स को लगता है कि रजत पाटीदार को धर्मशाला टेस्ट मैच खेलना चाहिए

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अभी तक सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं और 5वां मैच 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम के लिए यह मैच ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होगा, क्योंकि भारत ने पहले ही सीरीज में 3-1 से बढ़त बना रखी है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अनंत अंबानी-राधिका का प्री-वेडिंग समारोह: धोनी, सचिन समेत अन्य क्रिकेट स्टार्स जामनगर पहुंचे

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शिरकत करने के लिए जामनगर जाते हुए देखा गया। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और पांड्या ब्रदर्स (क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या) भी जामनगर पहुंचे। यह समारोह 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Watch: 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में विलियमसन के साथ हुए ऐसा, साथी प्लेयर की वजह से नाम कर गए शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन रन आउट हुए। यह 2012 के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला रन आउट है। विलियमसन साथी बल्लेबाज विल यंग के साथ हुई तालमेल की गड़बड़ी के चलते रन आउट हुए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024: “उम्मीद है कि वह इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगा”- पंत को लेकर बोले ऋषभ पंत

जब से दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत को एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हुए हैं, तब से फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उत्सुकता से मैदान पर पंत की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत मार्च में मैदान पर वापसी करेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।(पढ़ें पूरी खबर

5) WPL 2024: “मुझे लगता है कि स्मृति मंधाना अब शतक से ज्यादा दूर नहीं है”- पूर्व क्रिकेटर का बयान

रीमा मल्होत्रा ​​ने गुरुवार, 29 फरवरी को बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए WPL 2024 मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक बनाने के लिए स्मृति मंधाना की जमकर तारीफ की है। पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 194/5 का विशाल स्कोर बनाया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में देखने को मिले

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल 29 फरवरी को जारी महिला प्रीमियर लीग का 7वां मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंगलोर पर 25 रनों से जीत हासिल की है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 195 रनों का मजबूत टारगेट बैंगलोर के सामने रखा, लेकिन वे निर्धारित ओवरों में सिर्फ 169 रन ही बना पाए व मैच को गंवा दिया।( पढ़ें पूरी खबर)

7) WPL 2024 के बीच भारतीय महिलाओं के लिए BCCI की बड़ी सौगात; इसी महीने होगा रेड बॉल जोनल टूर्नामेंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) देश में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के रूप में एक वर्ल्ड-क्लास टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद अब महिला क्रिकेट के लिए रेड-बॉल जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है। महिलाओं का रेड बॉल टूर्नामेंट जारी महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के समापन के तुरंत बाद शुरू होने वाला है, जो 17 मार्च को समाप्त होगा।(पढ़ें पूरी खबर)

8) ‘दे ग्रेटेस्ट राइवलरी’ नेटफ्लिक्स बहुत ही जल्द भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता पर जारी करेगा एक डाॅक्यूमेंट्री, देखें टीजर

क्रिकेट के 128 साल के क्रिकेट इतिहास में अगर आपसे कोई क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी के बारे में पूछे, तो ज्यादातर क्रिकेट फैंस भारत बनाम पाकिस्तान और इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का नाम लेंगे। हालांकि, इस सब के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता का एक अलग ही क्रेज है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम GG मैच के दौरान टूट सकते है

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम लोगों का दिल जीता है। आज यानी 1 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

10) अपने जीवन में टेंशन फ्री हैं ईशान किशन, इस वीडियो ने दिखाई बल्लेबाज की पूरी सच्चाई

टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन काफी दिनों से खबरों में बने हुए हैं, पहले उनका BCCI से पंगा लेना और फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उनका नाम हटना। इन सभी विवादों के बीच अब ये बल्लेबाज पहली बार नजर आया है और इस दौरान ईशान एक दम टेंशन फ्री दिखे। साथ ही उनका नया वीडियो फैन्स के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp