मई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मई 27, 2024 9:05 पूर्वाह्न

1) IPL 2024: KKR बनी इस टूर्नामेंट की तीसरी बार विजेता, SRH को फाइनल में 8 विकेट से रौंदा
आज यानी 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IPL 2024 Final: KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर के सामने नतमस्तक हुए रिंकू सिंह, फोटोज हुई वायरल
IPL 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच को जीतने के बाद KKR के प्लेयर रिंकू सिंह के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं जिसमें वो टीम के मेंटर गौतम गंभीर के सामने नत्मस्तक होते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL Purple Cap Winners List From 2008 to 2024: यहां देखें “पर्पल कैप” जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट
IPL Purple Cap Winners List: आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। सीजन खत्म होने के बाद हर साल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप का खिताब दिया जाता है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन पर्पल कैप का खिताब अपने नाम किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL Orange Cap Winners List From 2008 to 2024: यहां देखें “ऑरेंज कैप” जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट
IPL Orange Cap Winners List: आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। सीजन खत्म होने के बाद हर साल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप का खिताब दिया जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीजन ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IPL 2024: Final मैच में मिचेल स्टार्क से छूटा आसान सा कैच, जाह्नवी कपूर का रिएक्शन था देखने लायक, देखें वीडियो
IPL 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम 113 रन पर ऑल आउट हो गई। पूरे सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले हैदराबाद के बल्लेबाज प्लेऑफ मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। फाइनल मैच में हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकी। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024 के फाइनल में KKR ने SRH को दी करारी शिकस्त, मैच के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न
आज यानी 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की। (पढ़ें पूरी खबर)
7) पैट कमिंस की कप्तानी में IPL फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम
आईपीएल 2024 फाइनल मुकाबला एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में 26 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में कोलकाता ने 57 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने अपने तीसरे आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IPL Fair Play Award Winner 2007 to 2024: आईपीएल फेयरप्ले अवॉर्ड विनर की लिस्ट
फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने के मामले में सबसे सफल टीम करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स है। पिछले 16 सीजन में, सीएसके ने क्रमशः 2008, 20102011, 2013, 2014 और 2015 संस्करणों में छह बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बार ये खिताब जीता है। उन्होंने 2016, 2019 और 2024 में खिताब जीता है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) Super Striker in IPL 2024: आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें इस साल किसने जीता यह अवॉर्ड
Super Striker in IPL 2024: IPL 2024 (आईपीएल 2024) फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हो गया है। IPL के 17वें सीजन में कई रोमांचक देखने को मिले हैं। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं कि प्लेऑफ की चारों टीमों को लेकर तस्वीर आखिरी लीग मुकाबले के बाद तय हुई हो। इसके साथ इस सीजन कई और भी अद्भूत कारनामे हुए हैं, जो पहले शायद ही हुए हो। (पढ़ें पूरी खबर)
10) VIDEO: IPL 2024 फाइनल में SRH की हार के बाद टूटा काव्या मारन का दिल, रो-रो कर हुआ बुरा हाल
आईपीएल 2024 फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीसरे खिताब पर कब्जा किया है। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद 2020 के बाद इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन टीम फाइनल नहीं जीत पाई। मैच के बाद टीम की ओनर काव्या मारन बुरी तरह से टूट गई, और रोते हुए नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)