29 अगस्त- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 29 अगस्त 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Aug 29, 2023 4:10 pm

1. एशिया कप से पहले टीम इंडिया को मिला धोखा, कोच राहुल द्रविड़ ने इस प्लेयर को प्लेइंग-XI से किया बाहर
एशिया कप का 16वां संस्करण कल यानी 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस बीच टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि भारतीय स्क्वॉड में शामिल किए केएल राहुल पहले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. इस खूबसूरत बला के अंडर काम करेगी PSL फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान; पढ़िए पूरी खबर
पाकिस्तान क्रिकेट में इतिहास रचा जाने वाला है, क्योंकि अब पुरुष प्रधान खेल में एक महिला के अंडर पूरी टीम काम करने वाली हैं। जी हां, पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब एक महिला, वो भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर न होते हुए भी, महाप्रबंधक की भूमिका निभाएगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. World Cup 2023: ‘मुझे पता है कि उम्मीदें हैं, लेकिन कृपया…’: Virat Kohli ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के दबाव पर दिया हैरान कर देने वाला बयान
विराट कोहली ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए स्वीकार किया कि टीम इंडिया पर प्रशंसकों की अपेक्षाओं के साथ-साथ ट्रॉफी जीतने का भी दबाव है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. टीम इंडिया में अकेले पड़े संजू सैमसन, कप्तान रोहित शर्मा भी नहीं मिला पा रहे हैं अब उनसे नजर
जैसे ही एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, वैसे ही संजू सैमसन के फैन्स का गुस्सा फूट पड़ था। जहां एक बार फिर से इस खिलाड़ी का चयन प्रमुख टीम में नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद भी संजू की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है और वो अपनी मेहनत करने में लगे हुए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. अगर आप हैं विराट कोहली के फैन, तो आकाश चोपड़ा का ये बयान सुनकर………
एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले लगातार इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि, कौन भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेगा। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है। JioCinema के डेली स्पोर्ट्स शो ‘#AAKASHVANI’ पर, आकाश चोपड़ा ने विस्तार से बताया कि विराट कोहली के लिए कौन सी बल्लेबाजी पोजीशन सही होगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया में ऋषभ पंत की हुई एंट्री! केएल राहुल के चोटिल होने के तुरंत बाद….
एशिया कप से पहले भारतीय टीम इस समय अलूर, कर्नाटक में है। वहां सभी प्लेयर्स खुद को बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए एक ट्रेनिंग कैंप में जमकर मेहनत कर रहे हैं। एक और जहां टीम एशिया कप की तैयारियों में व्यस्त है, इसी बीच खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ऋषभ पंत कैंप में पहुंचे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. ‘भारत 10-15 वर्षों में….’: Neeraj Chopra की तारीफ करते हुए Sunil Gavaskar ने की बड़ी भविष्यवाणी
महान क्रिकेटर Sunil Gavaskar ने जावेलियन स्टार Neeraj Chopra, शतरंज के प्रतिभाशाली आर प्रगनानंद और बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय की ऐतिहासिक जीत की सराहना करते हुए कहा कि भारत अगले 10-15 वर्षों में एक ‘स्पोर्टिंग नेशन’ के रूप में उभरेगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. ’60 गेंदें और हर एक गेंद पर कुछ न कुछ होने का चांस’- टी-10 फॉर्मेट को लेकर बोले गौतम गंभीर
यूएस मास्टर्स टी10 लीग का हाल ही में समापन हुआ। यह टूर्नामेंट टी-10 फॉर्मेट में खेला गया और इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा बिना दिया है। उन्होंने बताया कि, इस फॉर्मेट में एक क्रिकेटर को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. एशिया कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ने ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव, खुद दिया इस बात का संकेत
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नंबर एक बल्लेबाज होने के बावजूद, सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में अपना नाम बनाने में असफल रहे हैं। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक वनडे में 26 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने केवल 511 रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में अच्छे रिकॉर्ड नहीं होने के बावजूद उन्हें एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. इस उम्र में भी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं कड़ी मेहनत, लेकिन अब नहीं है कोई भी फायदा
कैसे अपने खेल से किस्मत को बदला जाता है, ये दिनेश कार्तिक को काफी अच्छी तरह आता है। IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कार्तिक ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन उस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने टीम को निराश किया था। जिसके बाद अब उनकी वापसी की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)