जुलाई 5- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 5 जुलाई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - जुलाई 5, 2023 3:59 अपराह्न

1. स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जाएगा लंका प्रीमियर लीग 2023 का लाइव प्रसारण
लंका प्रीमियर लीग 2023, 30 जुलाई से 21 अगस्त तक खेला जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स ने आगामी लंका प्रीमियर लीग 2023 के ब्रॉडकास्टिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। स्टार स्पोर्ट्स लीग का प्रसारण विशेष रूप से भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, यूएई और MENA क्षेत्र में करेगा। जिसकी आधािकारिक जानकारी लंका प्रीमियर लीग ने साझा की है।
2. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में 883 रेटिंग अंको के साथ पहले पायदान पर आ गए हैं। केन विलियम्सन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की पोजिशिन हासिल की है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ जो इस वक्त एशेज सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 882 अंको के साथ टेस्ट रैकिंग में दूसरे पायदान पर है। मार्नस लाबुशेन 873 अंको के साथ तीसरे, ट्रैविस हेड 872 अंको के साथ चौथे पायदान पर है। और जो रूट चार पायदान नीचे गिरकर 866 अंको के साथ पांचवें पायदान पर आ गए हैं।
3. स्टुअर्ट ब्रॉड का यह बयान पूर्व भारतीय खिलाड़ी को नहीं आया पसंद, इंग्लिश तेज गेंदबाज को जमकर लगाई फटकार
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन आउट के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलेक्स कैरी को मैदान में कहा था कि, उन्हें उनकी इस हरकत के लिए फैंस हमेशा याद रखेंगे। यही चीज भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इंग्लिश तेज गेंदबाज को जमकर फटकार लगाई। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘स्टुअर्ट ब्रॉड इस चीज के लिए याद किए जाएंगे कि युवराज सिंह ने उनके एक ही ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे।’ (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. Ashes 2023: हेडिंग्ले में बार्मी आर्मी और इंग्लैंड के हमले के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर Todd Murphy
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन चोटिल होकर बाकी बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। जिसके चलते टॉड मर्फी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। इसी बीच तीसरे टेस्ट से पहले टॉड मर्फी का कहना है कि, वह बार्मी आर्मी के सामने इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वह प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की उम्मीद कर रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. Duleep Trophy 2023: सूर्या और पृथ्वी शॉ के फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सस्ते में पवेलियन लौटे दोनों बल्लेबाज
दिलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। लेकिन वेस्ट जोन को काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली है। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ 54 गेंदों में 26 रनों की पारी खेल पवेलियन लौट गए। और लेकिन सूर्या मात्र (7 रन) पर शिवम मावी के शिकार बन गए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. पैट कमिंस ने इंग्लैंड को दी बड़ी सलाह
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से खेला जाएगा। लेकिन अब तक जॉनी बेयरस्टो के रन आउट पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इंग्लैंड के हिसाब से जॉनी बेयरस्ट का विकेट खेल भावना के खिलाफ है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़े हैं। इसी बीच पैट कमिंस का कहना है कि इंग्लैंड को खेल भावना पर ध्यान देने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है।
7. दादा जी सिर्फ माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं- पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान
वनडे वर्ल्ड कप इस साल 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस उत्साहित है। लेकिन सौरव गांगुली का कहना है कि, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से कहीं ज्यादा रोमांचक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच होगा क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ भारत आसानी से जीत जाएगी। लेकिन बासित अली सौरव गांगुली के इस बयान से सहमत नजर नहीं आए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. पैट कमिंस को सता रही जोश हेजलवुड की चिंता, कहीं आने वाले मुकाबलों में ना हो जाए चोटिल
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने जोश हेजलवुड को लेकर बड़ा बयान दिया है। पैट कमिंस को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं जोश हेजलवुड आने वाले तीन मुकाबलों में चोटिल ना हो जाए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. एमसीसी के सदस्य ने किया बड़ा खुलासा पांचवें दिन लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में हुई थी यह चीज
जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन आउट के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लंच के लिए लॉन्ग रूम में जा रही थी। तब एमसीसी के कुछ सदस्य और उस्मान ख्वाजा आपस में उलझ गए थे। अब उसी घटना को लेकर एमसीसी के एक सदस्य ने बड़ा खुलासा किया है। एमसीसी के सदस्य ने कहा कि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लॉन्ग रूम में आई तब चीटर और सैंडपेपर जैसे शब्द कहकर उनका स्वागत किया गया था।
10. रिकी पोंटिंग ने की स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ, कहा- डॉन ब्रेडमैन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने……
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ एशेज टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने अपने करियर का 32वां शतक भी जड़ा। एशेज सीरीज का अगला मुकाबला स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला होने वाला है। स्टीव स्मिथ को लेकर रिकी पोंटिंग का कहना है कि स्मिथ की उपलब्धियां उन्हें वर्तमान समय का महान खिलाड़ी बनाएगी। लेकिन इसके अलावा उनका नाम ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों की सूची में दर्ज होगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)