Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मार्च 06 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कारनामा…

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस वक्त गजब के फार्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में भी जायसवाल ने खूब रन बनाए हैं। इस बीच जायसवाल ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अपनी ऑलटाइम हाई रैंकिंग हासिल कर ली है। वे अपने कप्तान रोहित शर्मा से तो आगे पहले ही निकल गए थे, अब उनकी टॉप 10 में शानदार एंट्री हुई है।

2) WPL 2024: शबनम इस्माइल ने फेंकी इतिहास की सबसे तेज गेंद, रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया अपना नाम

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मंगलवार, 4 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान मचाया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) नया सीजन- डबल रोल!… IPL 2024 से पहले MS Dhoni का नया अवतार आया सामने

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ‘नए रोल’ के बारे में जिक्र किया था। अब उस रहस्य से पर्दा उठ गया है। दरअसल, एमएस धोनी आईपीएल 2024 के आगामी संस्करण के लिए एक नए विज्ञापन में नजर आए हैं, जिसमें वह नई भूमिका में दिखे। धोनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत कम एक्टिव नजर आते हैं, लेकिन 4 मार्च को उन्होंने एक पोस्ट करते हुए नई बहस छेड़ दी। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ISPL 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में Naatu-Naatu गाने पर सचिन तेंदुलकर ने जमकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Indian Street Premier League (ISPL) 2024 का पहला सीजन 6 मार्च से शुरू हो रहा है। पहले सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें- माझी मुंबई, श्रीनंगर के वीर, बैंगलोर स्ट्राइकर्स, चेन्नई सिंघम, राइजर्स हैदराबाद और टाइगर्स ऑफ कोलकाता शामिल है। लीग के टीमों के ओनर इंडियन सिनेमा के बड़े-बड़े सितारे है। आपको बता दें यह लीग क्रिकेट की दुनिया में नए टैलेंट को खोजने में मदद करने करने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘वह सुबह 5.30 बजे दिल्ली से यहां आए’ – अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ के उद्घाटन में पहुंचने के लिए रोहित शर्मा को धन्यवाद दिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया। यह कार्यक्रम 5 मार्च को था, और भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने युवा एथलीटों को प्रेरित करने के लिए खेल महाकुंभ की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को धन्यवाद दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) धर्मशाला में दम दिखाने के लिए है टीम इंडिया तैयार, इंग्लैंड पर अब होगा आखिरी जीत का वार

टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विजय रथ ऐसा दौड़ा की, इंग्लिश टीम कुछ समझ नहीं पाई और सीरीज हार गई। वहीं अब बारी आखिरी टेस्ट मैच की है, जिसे लेकर दोनों टीमों ने कड़ी तैयारी है। इस दौरान रोहित की सेना का जोश हाई दिखा और खिलाड़ी आखिरी टेस्ट मैच के लिए उत्साह से लबरेज है जिसका नजारा टीम के नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर

7) IND vs ENG 2024: धर्मशाला टेस्ट में इतिहास रचने वाले हैं जेम्स एंडरसन; इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बनेंगे

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) अपने प्रतिष्ठित करियर में एक और उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। वह यह कारनामा 7 मार्च से धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में हासिल करेंगे। आपको बता दें, 41-वर्षीय तेज गेंदबाज वर्तमान में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भारत के दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अब IPL 2024 की है बारी, सूर्यकुमार यादव ने शुरू कर दी है 22 गज पर वापसी की कड़ी तैयारी

टीम इंडिया से लेकर IPL तक सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी का हर कोई फैन, जिस तरीके से SKY खेलते हैं उसे देखते हुए उन्हें मिस्टर 360 नाम दिया गया है। वहीं SKY काफी समय से चोट के कारण क्रिकेट नहीं खेल पा रहे थे, लेकिन अब इस धाकड़ बल्लेबाज की 22 गज पर फिर से वापसी होने जा रही है और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) जामनगर में जमकर ठुमके लगा रहे थे धोनी, Anant Ambani के साथ माही ने बना दिया माहौल

अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम से धोनी वापस लौट आए हैं, वहीं अब उस कार्यक्रम से जुड़े रोज नए-नए वीडियो सामने आ आ रहे हैं। जहां इन वीडियो में खुद माही भी हैं और उनकी वाइफ साक्षी भी नजर आ रही है, इस कड़ी में CSK के एक कप्तान का एक नया वीडियो आया है और वो वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) IND vs ENG: हमारी टीम में ऋषभ पंत नाम का एक लड़का था, शायद बेन डकेट ने उसे खेलते हुए नहीं देखा होगा- रोहित शर्मा

राजकोट में सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बेन डकेट ने कहा था कि बैजबॉल के उभरने के बाद दुनिया भर के क्रिकेटरों ने आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। उनका बयान टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जयसवाल की करिश्माई पारी के तुरंत बाद आया और जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि आक्रामक बल्लेबाजी इंग्लैंड के उस अंदाज में खेलने का फैसला करने से पहले ही मौजूद थी। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp