मार्च 25 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 25, 2024 5:25 pm

1) चहल से लेकर पंत और जुरेल, होली के दिन IPL 2024 के स्टार खिलाड़ी हुए ‘आउट ऑफ कंट्रोल’
हर दिन के साथ IPL 2024 का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, अभी तक हुए ज्यादातर मैच रोमांचक रहे हैं और कुछ का फैसला आखिरी ओवर में भी हुआ है। इस बीच अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी होली का भी जमकर जश्न मना रहे हैं, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IPL 2024: “फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता…”- ट्रोलर्स को लेकर Riyan Parag ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल 2024 की शुरूआत हो चुकी है, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में रियान पराग (Riyan Parag) नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, और अपनी शानदार पारी से आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया है। रियान पराग ने 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024, CSK VS GT Pitch Report, Weather & H2H in Chennai: चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम और जानिए पिच किसे करेगी सपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शानदार शुरुआत हो चुकी है और हम सीजन के अपने पहले मैच-डे सप्ताह में हैं। मंगलवार 26 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच खेला जाएगा। यह आईपीएल 2023 फाइनल का री-मैच है जहां एमएस धोनी की CSK ने हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटन्स को हराकर अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता था। (पढ़ें पूरी खबर)
4) GT के खिलाफ फ्लॉप रहने पर इशान किशन को मिला कायरन पोलार्ड का पूरा सपोर्ट, बोले- हमें उनकी क्षमता पर भरोसा है
रविवार, 24 मार्च को आईपीएल 2024 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा (43) और डेवाल्ड ब्रेविस (46) को छोड़कर कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) तो 4 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उनके इस प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई और फैन्स भी भड़क उठे। (पढ़ें पूरी खबर)
5) ‘शायद वह राशिद खान का सामना नहीं करना चाहते थे’- इरफान पठान ने की हार्दिक की कप्तानी की आलोचना
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबला उम्मीद के मुताबिक रहा, जिसमें GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को छह रनों से हराया। हालांकि, यह मैच MI के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या के कुछ गलत फैसलों से प्रभावित हुआ और उनके गलत फैसलों की आलोचना इरफान पठान ने भी की। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Viral Video: मैच खत्म होने के बाद रोहित ने निकाली हार्दिक की अकड़! वहां मौजूद आकाश अंबानी बस मुंह ताकते रहे
IPL 2024 में 24 मार्च को दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 6 रनों से जीत दर्ज की। इस हार के बाद चारों तरफ MI के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की आलोचना हो रही है क्योंकि एक वक्त तक यह मुकाबला मुंबई की पकड़ में था लेकिन अंत के ओवर्स में उनकी टीम चोक कर गई। (पढ़ें पूरी खबर)
7) Viral Video: मैच के बाद हाथापाई पर उतारू हुए GT और MI के फैंस, मैच के दौरान जमकर हुई लड़ाई
IPL के 17वें सीजन में कल (24 मार्च) को गुजरात टाइटन्स का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हुआ। हार्दिक पांड्या, जिन्होंने पिछले दो आईपीएल सीज़न में गुजरात का नेतृत्व किया था, वो इस सीजन मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। मैच के दौरान मैदान पर चल रहे मुकाबले से ज्यादा फोकस रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या पर था। इस मैच के दौरान फैंस ने रोहित शर्मा को सपोर्ट किया, लेकिन मौका मिलने पर हार्दिक को BOO किया। (पढ़ें पूरी खबर)
8) Viral Video: GT के खिलाफ मैच के बाद ईशान से मिले जय शाह, लंबे समय तक हुई दोनों की बातचीत
24 अप्रैल 2024 को IPL के 17वें सीजन में दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस मैच में हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने MI के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे हार्दिक एन्ड कंपनी हासिल नहीं कर पाई और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)
9) होली के रंग में पड़ा भंग, MI के कैमरामैन के साथ रोहित शर्मा की ये हरकत देख रह गए सभी दंग
इस समय MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से Trend कर रहा है, जिसका कारण है मुंबई टीम को पहले मैच में मिली हार। फैन्स के मुताबिक अगर हार्दिक की जगह हिटमैन टीम के कप्तान होते तो हार के साथ आगाज नहीं होता, इस बीच टीम के पूर्व कप्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) जल्द पड़ेगी MI टीम में फूट, रोहित शर्मा के फैन्स हाथों में POSTER लेकर पी रहे हैं जहर के घूंट
काफी समय बाद रोहित शर्मा IPL में बतौर खिलाड़ी खेलने उतरे, इस दौरान हार्दिक पांड्या के कहने पर हिटमैन सारी चीजें कर रहे थे मैदान पर। वहीं स्टेडियम में मैच देखने फैन्स अपने साथ कुछ खास पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जो MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित के लिए थे और अब उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)