WPL 2024: मुझे लगता है कि No. 7 आईपीएल में लकी रहा है और मैं यही चाहती हूं कि WPL में भी इसका लक जारी रहे: हरमनप्रीत कौर
मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है और चार मैच में तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है।
अद्यतन - Mar 4, 2024 3:53 pm

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और इस बेहतरीन टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। टीम ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है और चार मैच में तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है और 6 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।
जिओसिनेमा और स्पोर्ट्स18 की विशेषज्ञ रीमा मल्होत्रा और सुषमा वर्मा ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा। यही नहीं मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया। मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने No. 7 जर्सी को लेकर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि नंबर 7 आईपीएल में लकी रहा है और मैं यही चाहती हूं कि महिला प्रीमियर लीग में भी इसका लक जारी रहे।
जब मैं स्कूल से खेलती थी तब मेरा यही नंबर रहा है और मैंने हमेशा इसी नंबर को पहने खेला है। भारतीय टीम में मेरी जर्सी का नंबर अलग था लेकिन मैं यही सोचती हूं कि मुझे उसी नंबर को जारी रखना था जो स्कूल में मैं पहनती थी।’
वेन्यू में बदलाव को लेकर हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि, ‘वेन्यू अब बदल रहा है और हम दिल्ली में खेलेंगे। सबसे पहले हमें वहां की परिस्थिति को अच्छी तरह से समझना होगा और उसी के तहत अपनी योजना बनानी होगी। अभी से कोई भी योजना बनाना सही नहीं होगा। आने वाली चुनौतियों के लिए हम पूरी तरह से तैयार है।’
Nat Sciver-Brunt के प्रदर्शन को लेकर सुषमा वर्मा ने अपना पक्ष रखा
Nat Sciver-Brunt को लेकर सुषमा वर्मा ने कहा कि, ‘यही काम अनुभवी खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए कर रही है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इस प्रारूप में पहली बार टीम की कप्तानी की है। जो काम हरमनप्रीत कौर बल्ले से करती है वो ही Nat Sciver-Brunt करना चाह रही है। हरमनप्रीत की अनुपलब्धता में Nat Sciver-Brunt ने काफी अच्छी कप्तानी की है। सबसे अच्छी बात उनके साथ यह भी लगी कि अनुभवी खिलाड़ी ने लगातार अंतराल में विरोधी टीम के विकेट चटकाए।’
रीमा मल्होत्रा ने मुंबई इंडियंस टीम को लेकर कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस ने 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था और इस समय भी टीम चैंपियन की तरह खेल रही है। जब हरमनप्रीत फिट थी तब उन्होंने भी चैंपियन की तरह खेला। मुंबई ने आरसीबी को उन्हीं के घर में मात दी। मुंबई के पास कई मैच विनर है। हरमनप्रीत की अनुपलब्धता में Nat Sciver-Brunt ने काफी अच्छी कप्तानी की है और गेंदबाजों ने भी अपना काम बाखूबी से निभाया है।
भारतीय गेंदबाजों ने भी प्रदर्शन काफी अच्छी तरह से किया है। अगर भारतीय खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं तो आप सफल जरूर होते हैं।’