Ashes 2023: Nathan Lyon ने लॉर्ड्स टेस्ट में पिंडली की चोट के साथ बल्लेबाजी करने के अपने फैसले पर वाइफ और पैट कमिंस की प्रतिक्रिया का खुलासा किया
नाथन लियोन ने लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरी पारी में 13 गेंदों में 4 रन बनाए थे।
अद्यतन - जुलाई 18, 2023 2:45 अपराह्न

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर Nathan Lyon ने लॉर्ड्स में दूसरे एशेज 2023 टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11वें नंबर पर लड़खड़ाते हुए बल्लेबाजी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। नाथन लियोन ने लॉर्ड्स टेस्ट में 13 गेंदों में 4 रन बनाए और मिचेल स्टार्क के साथ 15 रनों की साझेदारी की थी।
इस बीच, नाथन लियोन पहले ही एशेज 2023 से बाहर हो गए थे, जिसके बावजूद उन्होंने अपनी वाइफ और कप्तान पैट कमिंस को बैटिंग करने के अपने फैसले से गुस्सा दिला दिया था। केवल ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने चोट के बावजूद लियोन के बल्लेबाजी करने के फैसले का समर्थन किया था।
‘आप सच में पागल हैं’- Nathan Lyon की वाइफ का रिएक्शन
नाथन लियोन ने विलो टॉक पॉडकास्ट पर कहा: “मेरी वाइफ एम्मा मेरे साथ वहां थी और मैंने सुबह उससे कहा कि ‘आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अगर जरुरत पड़ी, तो मैं बल्लेबाजी करने जाऊंगा’ और उसने बस मेरी तरफ देखा और कहा, ‘तुम बिल्कुल बेवकूफ हो, मूर्ख हो! मैं आपकी नहाने से लेकर हर चीज में मदद कर रही हूं, और आप बैटिंग करने जाने के बारे में सोच रहे हैं, आप सच में पागल हैं’।
यहां पढ़िए: फैंस के बर्ताव पर बुरी तरह भड़के उस्मान ख्वाजा, कहा- मैं तो Complain करूंगा और बस….
जिसके बावजूद मैं मैदान पर गया, और सुबह मेडिकल टीम से बात की, उन्होंने कहा ‘नहीं, तुम बल्लेबाजी नहीं कर रहे हो’। इसलिए मैं पैट (कमिंस) के पास गया और पैट ने कहा ‘तुम बल्लेबाजी नहीं कर रहे हो, आपके सिर से हेलमेट बाहर निकालो’। जिसके बाद मैं रॉन (एंड्रयू मैक्डोनाल्ड) के पास गया और कहा, ‘मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं’ और उसने कहा, ‘अच्छा, मैं भी यही सोच रहा हूं।’
‘मुझे पता था कि मैं अगले 10-12 हफ्तों के लिए बाहर हो रहा हूं’: Nathan Lyon
तो रॉन ही वह एकलौता इंसान था, जिसने हां कहा, और मैंने कहा ‘आपको मेरे लिए मेडिकल टीम से बात करने की जरूरत है’, इसलिए वह मेडिकल टीम से बात करने गया। मैं इससे होने वाले जोखिमों के बारे में जानता था, क्योंकि इससे मेरी चोट और भी खराब हो सकती थी। लेकिन अगर यह मामूली सी चोट होती, तो शायद मैं यह समझकर बल्लेबाजी करने नहीं जाता कि हमारे पास अच्छा ब्रेक था और हो सकता है कि मैं तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाता।
लेकिन मैं चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए उपलब्ध होता। लेकिन मुझे पता था कि मैं अगले 10-12 हफ्तों के लिए बाहर हो रहा हूं, इसलिए मैंने कुछ गोलियां ली, मेरे घुटने से नीचे की ओर पट्टी बंधी, मैं अपना पैर बिल्कुल भी नहीं हिला पा रहा था, लेकिन लड़खड़ाते हुए बाहर निकला, और लॉन्ग रूम में खड़ा रहा और अपनी बारी का इंतजार किया।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें