Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 8- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 8 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Travis Head Ashwin World Cup Trophy (Photo Source: Twitter)
Travis Head Ashwin World Cup Trophy (Photo Source: Twitter)

1. जल्द होगी वनडे वर्ल्ड 2023 के शेड्यूल की घोषणा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर में भारत में आयोजित किया जाएगा। लेकिन अब तक वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने हाल ही में खुलासा किया है कि जल्द ही वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। ज्योफ एलार्डिस ने कहा है, मुझे लगता है कि हमें मेजबान देश भारत से वर्ल्ड कप का शेड्यूल एक-दो दिन में मिल जाएगा, और फिर हमें सभी प्रतिभागी टीमों और प्रसारकों के साथ परामर्श करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. टीम इंडिया को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंचे हैं शिखर धवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से इंग्लैंड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन भी WTC फाइनल देखने इंग्लैंड पहुंच गए हैं। शिखर धवन ने हाल ही में इंग्लैंड से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. ट्रैविस हेड से निपटने के लिए टीम इंडिया ने तैयार किया खास प्लान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक जड़ दिया। पहले दिन के अंत तक ट्रैविस हेड 146 रनों पर नाबाद थे। दूसरे दिन शुरू होने से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने ट्रैविस हेड के खिलाफ रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया। पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि ट्रैविस हेड को आउट करने के लिए शॉर्ट गेंदे काम आएंगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. अश्विन को प्लेइंग 11 में ना देखकर नाराज है सुनील गावस्कर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्लेइंग 11 में चार तेज गेंदबाजों और मात्र एक स्पिनर रवींद्र जडेजा को जगह दी है। टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। जिस बात से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर नाराज नजर आ रहे हैं। मैनेजमेंट के इस फैसले को लेकर सुनील गावस्कर का कहनै है कि यह फैसला उनके सोच से परे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2024 में होने वाले सीरीज को स्थगित करना का प्लान बना रही है पाकिस्तान बोर्ड

फरवरी 2023 में वेस्टइंडीज पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है, जहां टीम को दो टेस्ट मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग को आयोजित करने के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे को स्थगित करने का प्लान बना रही है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन को लेकर USAC और ICC ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका को दी गई है। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट का स्थान बदलने का विचार कर रही है। अमेरिका में इंफ्रास्ट्रक्चर अभी बड़े क्रिकेटिंग इवेंट्स के लायक नहीं हैं।  यूएसए क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को लेकर कहा है कि मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के 13 जुलाई से 30 जुलाई तक सफल आयोजन के बाद USA में क्रिकेट के लिए बुनियादी ढांचे की कमी को लेकर सारे सवाल समाप्त हो जाएंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. जियोसिनेमा ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 का 16वां सीजन हाल ही में समाप्त हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। आईपीएल के इस सीजन में जियोसिनेमा प्लेटफॉर्म ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल का 2023 सीजन देखने के लिए 44.9 करोड़ दर्शकों ने Jio Cinema को ट्यून किया। दर्शकों ने विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप/डेस्कटॉप और टीवी के माध्यम से Jio Cinema पर पूरे सीजन का आनंद उठाया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. रोहित शर्मा अपने ही खिलाड़ियों को देने लगे हैं गालियां

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा था। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए थे। दूसरे दिन में गेंदबाज वापसी करना चाहेंगे। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही साथी खिलाड़ियों को गुस्से में गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। दरअसल रोहित शर्मा का यह गुस्सा टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण फूटा था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. एशेज सीरीज शुरू होने से पहले पिता बने जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोटिल रहने के चलते पूरे 8 महीने तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून से खेला जाएगा, जिससे जॉनी बेयरस्टो वापसी करने के लिए तैयार है। लेकिन इसी बीच जॉनी बेयरस्टो ने जीवन की सबसे बड़ी खुशी फैंस के साथ साझा की है। दरअसल बेयरस्टो और उनकी गर्लफ्रेंड अपने पहले बच्चे का माता-पिता बन गए हैं। जिसका नाम उन्होंने एडवर्ड बेयरस्टो रखा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. WTC फाइनल में शानदार प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूट रहे हैं केएस भरत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केएस भरत शानदार विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले दिन केएस भरत ने दो कैच पकड़े वहीं दूसरे दिन में ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजने के लिए सिराज की गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। पहले दिन के फाइनल सेशन के दिन केएस भरत ने विराट कोहली को रिव्यू लेने से रोका था। भरत ने विराट के पास जाकर कहा था कि, आपने गलत किया। जिसके बाद क्रिकेट कमेंटटेटर नासिर हुसैन केएस भरत की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp