जुलाई 2- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jul 2, 2023 2:13 pm

1) 2023 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए शनिवार 1 जुलाई का दिन किसी बुरे सपने की तरह रहा है। 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हारने के बाद वह वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गया है। ऐसा पहली बार होगा कि जब वर्ल्ड कप कैरेबियाई टीम के बिना खेला जाएगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
2) शिखर धवन को कप्तानी करते हुए नहीं देखना चाहते हैं DK
कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि, इस साल चीन में होने वाले एशियाई गेम्स में बीसीसीआई भारत की बी टीम यानी की दूसरी टीम भेजेगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एशियाई गेम्स में शिखर धवन भारत का नेतृत्व करेंगे लेकिन इस खबर को सुनकर दिनेश कार्तिक खुश नजर नहीं आए और उन्होंने कहा कि, एशियन गेम्स में भारत की कप्तानी करने के लिए रविचंद्रन अश्विन एक शानदार विकल्प है। इस टूर्नामेंट के लिए रविचंद्रन अश्विन को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
3) चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी करते हुए दिखे नाथन लियोन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन शनिवार (एक जुलाई) को मैदान पर एक ऐसा नजारा दिखा जिसने वहां बैठे सभी दर्शकों को खड़े होने पर मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ी नाथन लियोन आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे। वह लंगड़ाते हुए मैदान पर आए। उनके लिए लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमों के फैंस ने खड़े होकर तालियां बजाई। पहले ऐसा माना जा रहा था कि लियोन बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे लेकिन उन्होंने चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पैड पहनकर तैयार हो गए। उनकी तस्वीर स्क्रीन पर देखने के बाद फैंस हैरान हो गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
4) CPL में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी श्रेयंका पाटिल
ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट ड्राफ्ट में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स द्वारा चुने जाने के बाद महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भाग लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीपीएल के दूसरे संस्करण में, श्रेयंका वेस्टइंडीज के अन्य खिलाड़ियों में शबनीम इस्माइल, सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन और स्टेफनी टेलर के साथ गयाना फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
5) अश्विन और हरभजन को लेकर पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला बयान
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज अश्विन और हरभजन सिंह को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि, हरभजन सिंह, आर अश्विन, सुनील नरेन मुथैया मुरलीधरन इन सभी गेंदबाजों के एक्शन में समस्या है। आपको बता दें कि साल 2014 में सईद अजमल का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था जिसके बाद उनके ऊपर एक साल का बैन लगा था।
6) नवीन-उल-हक तो विराट कोहली को नीचा दिखा रहे हैं अब!
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक फिर से विराट कोहली के साथ पंगा लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी शुरूआत इस तेज गेंदबाज ने एक वीडियो के जरिए कर दी है। नवीन ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां इस वीडियो के जरिए वो फिर से विराट कोहली पर निशाना साधने की कोशिश करने में लगे हुए हैं और ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
7) लॉर्ड्स टेस्ट मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 257 रन
एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर मैच खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड ने 114 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी दिन 257 रन बनाने हैं। वही, ऑस्ट्रेलिया को इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने के लिए 6 विकेट की दरकार है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
8) पंजाब सरकार ने वर्ल्ड कप से पहले मचाया हंगामा, बीसीसीआई के फैसले पर उठाया सवाल
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आगामी ICC Cricket World Cup 2023 के मैचों की मेजबानी के लिए चयनित शहरों की सूची से मोहाली को बाहर करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक पत्र लिखा है। गौरतलब है कि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत अहमदाबाद में पांच अक्टूबर होने वाली है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
9) एक महीने के लम्बे दौरे के लिए वेस्टइंडीज पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया WTC फाइनल की हार को भूलकर अब रोहित की कप्तानी में टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। इस सीरीज को लेकर खिलाड़ियों ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी, इसी के साथ ही खिलाड़ियों का वेस्टइंडीज पहुंचना शुरू हो गया है और इसकी अपडेट टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर दी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)