जुलाई 4- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जुलाई 4, 2023 9:25 पूर्वाह्न

1. भारतीय महिला कोच और मुख्य चयनकर्ता के लिए CAC ने शुरू किए इंटरव्यू
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए 3 जुलाई को इंटरव्यू लिए हैं। CAC सोमवार को कोच फाइनल नहीं कर पाई इसलिए व्यक्तिगत और ऑनलाइन इंटरव्यू 4 जुलाई को एक और दिन जारी रहेंगे। BCCI मंगलवार (4 जुलाई) को या फिर अगले दो दिनों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच की घोषणा कर सकता है। कथित तौर पर CAC ने तुषार अरोठे, अमोल मजुमदार और जॉन लुईस का इंटरव्यू लिया और यह पद मजुमदार को मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।
2. ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर तीसरे एशेज 2023 टेस्ट के लिए हेडिंग्ले की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी
लॉर्ड्स में दूसरे एशेज 2023 टेस्ट के दौरान ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शनकारियों द्वारा पिच पर आक्रमण के बाद, यॉर्कशायर 6 जुलाई से हेडिंग्ले में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए सुरक्षा स्तर बढ़ा रहा है। यॉर्कशायर के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे सभी को सुरक्षित रखने के लिए उनसे जितना संभव हो रहा है उतने सुरक्षा उचित उपाय लागू कर रहे हैं। वे ECB और वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस दोनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीसरे एशेज 2023 टेस्ट में कोई गड़बड़ न हो।
3. BCCI के नए मुख्य चयनकर्ता विराट कोहली-रोहित शर्मा के T20I भविष्य पर फैसला लेंगे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कथित तौर पर T20I क्रिकेट में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कठोर उठाने पर विचार कर रहा है। BCCI के एक सूत्र ने खुलासा किया कि भारतीय चयनकर्ताओं के नए अध्यक्ष इस पर फैसला लेंगे, क्योंकि हर महान क्रिकेटर को एक न एक दिन रिटायर होना पड़ता है, और फिर Virat Kohli और Rohit Sharma खेल के तीनो फॉर्मेट में हिस्सा लेते हैं, और फिर आईपीएल, इसलिए बढ़ती उम्र के साथ इतना भार झेलना आसान नहीं होगा। जिसे ध्यान में रखते हुए नया मुख्य चयनकर्ता विराट कोहली और रोहित शर्मा से उनके T20I भविष्य पर बात करेगा!
4. इन तीन गेंदबाजों का सामना करने से बुरी तरह डरते थे एबी डिविलियर्स
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दुनिया के हर गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी करते हुए नजर आते थे। बल्लेबाजी हो या फील्डिंग दोनों ही क्षेत्रों में उनके जैसा खिलाड़ी तलाश करना नामुमकिन है। हालांकि, एबी डिविलियर्स भी खुद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न, जसप्रीत बुमराह और राशिद खान का सामना करने से डरते थे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. ‘Welcome to International Cricket…’- जॉनी बेयरस्टो के रन आउट पर जेम्स फॉकनर ने दिया बड़ा बयान
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेम्स फॉकनर ने एलेक्स केरी और Jonny Bairstow रन-आउट विवाद पर बड़ा बयान दिया है। जेम्स फॉकनर ने कहा अगर खेल चीजें नियमों में अधीन हो रही है, तो फिर बखेड़ा खड़ा ही क्यों किया जा रहा है? (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. बेन स्टोक्स के मुरीद हुए जस्टिन लैंगर, नाथन लियोन की चोट को लेकर भी दिया बड़ा बयान
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच और कमेंटेटर जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की दूसरे एशेज 2023 टेस्ट में तूफानी 155 रनों की पारी की जमकर तारीफ की और साथ ही कहा स्टार स्पिनर नाथन लियोन की चोट जारी एशेज सीरीज में निर्याणक साबित हो सकती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. जब लॉर्ड्स टेस्ट में मार्नस लाबुशेन के खिलाफ अपनी चाल का खुद शिकार हुए Jonny Bairstow!
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे Ashes 2023 टेस्ट के पांचवे दिन Jonny Bairstow को विवादित रूप में रन-आउट किया गया, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में बवाल मचा पड़ा है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जहां जॉनी बेयरस्टो ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के Marnus Labuschagne को उसी तरीके से रन आउट करने का प्रयास किया था, जिस तरह से पांचवें दिन एलेक्स केरी ने उन्हें आउट किया था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. इरफान पठान ने U19 वर्ल्ड कप से पहले NCA कैंप में युवा क्रिकेटरों के साथ बिताया समय, दिए खास टिप्स
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) कैंप में युवा क्रिकेटरों के साथ समय बिताया। उन्होंने NCA में सीखने और क्रिकेट ज्ञान शेयर करने के इन 14 दिनों के समय को व्यक्तिगत रूप से शानदार बताया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. क्या केवल आईपीएल में खेलने के लिए ब्रिटिश की नागरिकता पर है Mohammad Amir की नजर?
मोहम्मद आमिर पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रहे हैं, और उन्हें अगले साल 2024 में ब्रिटिश की नागरिकता मिल जाएगी। ब्रिटिश नागरिक बनने के साथ ही आमिर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने की अनुमति मिल जाएगी और फिर वह भारत के आईपीएल में भी हिस्सा ले सकते हैं, क्योंकि तब वह पाकिस्तानी नहीं रहेंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को परखने का वेस्टइंडीज दौरा सबसे बेस्ट है: जितेश शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच T20I मैच खेले जाएंगे, और पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार जितेश शर्मा का मानना है कि यह दौरा आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों के लिए परफेक्ट है, और इस दौरान युवाओं को जमकर आजमाना चाहिए, क्योंकि यह मेगा इवेंट अगले साल इसी द्वीप पर होना है।