Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जुलाई 9- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 9 जुलाई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

David Warner Babar Azam Rohit Sharma Naveen Ul Haq (Photo Source: Twitter)
David Warner Babar Azam Rohit Sharma Naveen Ul Haq (Photo Source: Twitter)

1. तीसरा एशेज टेस्ट जीतेगी इंग्लैंड की टीम माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। पहले दोनों टेस्ट मैचों में मेजबान इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। चौथे दिन टीम को जीत के लिए 224 रनों की जरूरत है। चौथा दिन शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं, उनका मानना है कि टीम रन चेज करते हुए मैच जीत जाएगी।

2. न्यूट्रल वेन्यू में वर्ल्ड कप खेलना चाहता है पाकिस्तान

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। लेकिन पाकिस्तान वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगा या नहीं इसे लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है। वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान एशिया कप में आपस में भिड़ेगी। लेकिन भारत के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के चलते श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी का कहना है कि वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान भी हाइब्रिड मॉडल चाहता है और न्यूट्रल वेन्यू में अपने मुकाबले खेलना चाहता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. अफगानिस्तान से हारने के बाद मेहंदी हसन का बड़ा बयान, कहा- हम शुरू से ही मैच में……

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने 142 रनों से जीत दर्ज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान से हार के बाद मेहंदी हसन ने बड़ा बयान दिया है। मेहंदी हसन का कहना है कि, 331 रन कुछ ज्यादा ही थे। हम शुरुआत में गेंद के साथ अपनी लय हासिल नहीं कर सके और अटैकिंग बैटिंग शुरू करने के लिए संघर्ष करते रहे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. World Cup 2023: पाकिस्तान के PM ने भारत दौरे पर फैसला लेने के लिए हाई-प्रोफाइल समिति का गठन किया

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे अपनी सरकार की अनुमति के बिना पड़ोसी देश का दौरा नहीं करेंगे। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंत्रियों की एक समिति का गठन किया है, जो उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की यात्रा करने देने या नहीं देने का फैसला लेने में मदद करेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. हम तो क्रिस गेल के घर जाएंगे और…’- तो इस कारण वेस्टइंडीज दौरे के लिए उत्साहित हैं विराट कोहली

टीम इंडिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार है। जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है।  क्रिस गेल और विराट कोहली दोनों ही क्रिकेट के दुनिया के दो महान दिग्गज है। मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही खिलाड़ी एक खास रिश्ता साझा करते हैं। वेस्टइंडीज दौरे में विराट कोहली क्रिस गेल से मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन ने क्रिकेट के खेल को किया खराब, बेफलतू में….

दलीप ट्रॉफी 2023 के फाइनल में वेस्ट जोन और साउथ जोन ने जगह पक्की है। दूसरा सेमीफाइनल मैच नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया, लेकिन इस मुकाबले में काफी ज्यादा ड्रामा भी देखने को मिला। खेल के आखिरी सेशन में नॉर्थ जोन के कप्तान जयंत यादव ने योजना बनाने के चक्कर में काफी समय खराब किया। वो समय खराब करते हुए साउथ जोन को इस मैच को जीतने देना नहीं चाहते थे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. Ashes 2023: डेविड वार्नर का मजाक उड़ाना Chris Broad को पड़ा महंगा, ICC ने स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता के खिलाफ उठाया यह कदम

एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड का पलड़ा इस वक्त भारी नजर आ रहा है। हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पारियों में स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को आउट किया है। जिसके बाद स्टुअर्ड ब्रॉड के पिता क्रिस जो आईसीसी मैच रेफरी भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मीम साझा किया था। लेकिन अब स्टुअर्ड ब्रॉड के पिता मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस हरकत के लिए आईसीसी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. आकाश चोपड़ा ने ODI World Cup को लेकर BCCI से किया खास अपील, कहा- इस यादगार बनाना है तो पहले……

बीसीसीआई ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ स्टेडियम को रिनोवेट किया जाएगा। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि BCCI को अगर यह मुकाबला यादगार बनाना है तो फैंस की सुविधाओं को सबसे पहले ध्यान में रखें।  (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. BAN vs AFG: अफगानिस्तान टीम में हुई निजात मसूद की एंट्री, नवीन उल हक हुए टीम से बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज से पहले ही अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल अफगान क्रिकेट टीम के बेहतरीन और मुख्य गेंदबाज नवीन उल हक टीम से बाहर हो गए हैं। इलाज के लिए नवीन उल इक इंग्लैंड जाएंगे। जिसके चलते बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए निजात मसूद को टीम में जगह मिली है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. डेविड वॉर्नर को अब रन बनाना बेहद जरूरी हो गया है: जेसन गिलेस्पी

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन एशेज सीरीज में अभी तक काफी खराब रहा है। इस समय हेडिंग्ले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है और इस मैच की दोनों ही पारियों में डेविड वॉर्नर के बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं बना है। ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन एशेज सीरीज में अभी तक काफी खराब रहा है। इस समय हेडिंग्ले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है और इस मैच की दोनों ही पारियों में डेविड वॉर्नर के बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं बना है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp