31 अगस्त: Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 31 अगस्त 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Aug 31, 2023 4:02 pm

1- पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने एशिया कप 2023 में भारतीय टीम के अपने पहले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक अगर एशिया कप 2023 में विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहते हैं तो भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट को जीतने में विफल रहेगी। उनके मुताबिक इस समय दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्हें अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना होगा। (यह है पूरी खबर)
2- ICC ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर के शेड्यूल की घोषणा की
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में ICC Women’s T20 World Cup Asia Qualifier 2023 का शेड्यूल जारी किया है। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर 2023 का आगाज 31 अगस्त से मलेशिया में होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 9 सितंबर को खेला जाएगा। इस शानदार टूर्नामेंट में कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगे और टॉप दो टीम वर्ल्ड क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करेंगी। (यह है पूरी खबर)
3- एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले इफ्तिखार अहमद को लेकर बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान
30 अगस्त को खेले गए एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को करारी शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से टीम के कप्तान बाबर आजम ने 131 गेंद में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 151 रनों की तूफानी पारी के लिए जबकि इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंद में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 109* रन बनाए। मुकाबला खत्म होने के बाद बाबर आजम ने इफ्तिखार अहमद की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, ‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तब गेंद ठीक से बल्ले से नहीं लग रही थी लेकिन बाद में मैंने और रिजवान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। इसके बाद इफ्तिखार ने भी आकर शानदार पारी खेली। शुरुआत में उन्हें भी थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। (यह है पूरी खबर)
4- भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दी बड़ी टिप
एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला जाएगा और इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘इस मैच को लेकर काफी भावनाएं जुड़ी हुई है और हम सब एक साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने को देखेंगे। पाकिस्तान टीम भी काफी मजबूत है और हम उनको कड़ी चुनौती देना चाहेंगे।’ (यह है पूरी खबर)
5- एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
एशिया कप 2023 का दूसरा मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस समय खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
6- नेपाल के खिलाफ अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए मोहम्मद रिजवान को लेकर बड़ी बात बोल गए रविचंद्रन अश्विन
एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराया था। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। मोहम्मद रिजवान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन वो महत्वपूर्ण समय में रन आउट हो गए। वो रनआउट काफी अजीबोगरीब तरीके से हुए और इसी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने अपने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि, ‘मोहम्मद रिजवान के लिए थ्रो की ऊंचाई के कारण बचना मुश्किल हो गया था लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो आमतौर पर विकेट के बीच दौड़ते हुए हर समय अपनी जगह बनाने के लिए गोटा लगता है उसे कर के लिए डक करना देखना बेहद दुर्लभ था। (यह है पूरी खबर)
7- पाकिस्तान टीम के लिए विराट कोहली अकेले ही काफी है: मोहम्मद कैफ
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी। इससे पहले पुरुष खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कोहली का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार रहा था और मुझे पूरी उम्मीद है कि एशिया कप 2023 में भी वो अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। पाकिस्तान के लिए वो अकेले ही काफी हैं।’ (यह है पूरी खबर)
8- मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान टीम को दी कड़ी चेतावनी
2 सितंबर को एशिया कप 2023 में भारतीय टीम को इस सीजन का अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान टीम को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, ‘ हम बड़े मुकाबले में फोकस और प्लानिंग के साथ उतरते हैं और साथ ही जसप्रीत बुमराह के आने से हमारी टीम और भी ज्यादा मजबूत हो चुकी है।’ (यह है पूरी खबर)
9- भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम को लग सकता है तगड़ा झटका
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि इसमें से पहले पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। शाहीन शाह अफरीदी इस मैच में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। दरअसल नेपाल के खिलाफ मैच में उन्हें मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। बाद में उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डॉक्टर और फिजियोथैरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर निकलते हुए देखा गया। (यह है पूरी खबर)
10- रद्द हो सकता है भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को एशिया कप 2023 का शानदार मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। दरअसल पिछले दो दिनों से पल्लेकेले में काफी बारिश हो रही है और कई मौसम ऐप पर भरोसा किया जाए तो 2 सितंबर को भी यहां बारिश होने की संभावना है। 2 सितंबर को 91% बारिश होने की संभावना है। (यह है पूरी खबर)