1 अक्टूबर- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 1 अक्टूबर 2023 को घटित इन खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Oct 1, 2023 4:41 pm

1. Alyssa Healy और Tahlia McGrath ने खेली शानदार पारी, वेस्टइंडीज टीम को दी जबरदस्त शिकस्त, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए रिएक्शन
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (England Women Cricket Team) के हाथों मिली ODI और T20 में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) ने जबरदस्त वापसी की है। दरअसल कंगारू टीम ने सिडनी में खेले पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज (AUS-W vs WI-W) महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया। (यहां पढ़े पूरी खबर)
2. क्या वो अपने पूरे 10 ओवर फेंकेंगे?’- वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया से पूछा महत्वपूर्ण सवाल
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और सभी टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीतने के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम को इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम से ग्लेन मैक्सवेल को लेकर महत्वपूर्ण सवाल पूछा है। (यहां पढ़े पूरी खबर)
3. बांग्लादेश सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग बना WWE रिंग, कई प्रसिद्ध हस्तियों के बीच जमकर हुई लड़ाई, 6 अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश में क्रिकेट पिच के दौरान एक बहुत ही हैरान कर देने वाली लड़ाई देखने को मिली। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग पूरी तरह से WWE रिंग बन गया था जिसके बाद 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा। मशहूर फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपन के नेतृत्व में सितारों से सजी दो टीमों के बीच तीखी बहस हुई, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया। (यहां पढ़े पूरी खबर)
4. “अगर वो टॉप-4 में पहुंचते हैं, तो वे बेहद खतरनाक साबित होंगे”- AUS टीम को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि, ऑस्ट्रेलिया पहले की तरह मजबूत टीम नहीं हो सकती है, लेकिन अगर वे वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट में जगह बनाते हैं तो वे उसके बाद बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। चोपड़ा ने कहा कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम को अंतिम चार में पहुंचाने के लिए स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन पर काफी निर्भर रहना होगा। (यहां पढ़े पूरी खबर)
5. अब मुझे इसकी आदत हो गई है’- वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद छलका युजवेंद्र चहल का दर्द
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम में जगह बनाने की योजना में थे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में उनसे पहले अक्षर पटेल को टीम में जगह दी और बाएं हाथ के ऑलराउंडर के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल की जगह अनुभवी स्पिनर अश्विन को शामिल करने का फैसला किया। (यहां पढ़े पूरी खबर)
6. वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा को नहीं है ज्यादा टेंशन, मस्त मू़ड में CHILL करते हुए आए नजर
रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने Luggage के साथ कहीं बैठे हुए हैं और उनके हाथ में एक कप भी है। रोहित शर्मा ने इस तस्वीर के अपने कैप्शन में लिखा है, ‘☕= 😁’ (यहां पढ़े पूरी खबर)
7. Babar Azam को भारत आने की है बहुत खुशी, सोशल मीडिया की तस्वीरें बता रही हैं सारी कहानी
इन दिनों पाकिस्तान टीम काफी ज्यादा ही खबरों में बने हुई है, जिसका कारण है Babar Azam की कप्तानी वाली इस टीम का भारत आना। जी हां, कई सालों बाद पाक टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आई है, जहां इस टीम का शानदार स्वागत हुआ है। दूसरी और खुद कप्तान बाबर भी शायद भारत आ कर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर हाल ही में देखने को मिला है। (यहां पढ़े पूरी खबर)
8. Cheteshwar Pujara को टीम इंडिया में वापसी की है आस, कड़ी मेहनत में जुटे हैं आज-कल
टेस्ट क्रिकेट में Cheteshwar Pujara ने टीम इंडिया के लिए कई अहम पारियां खेली है, लेकिन WTC फाइनल में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद अचानक ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी इस अनुभवी बल्लेबाज ने हार नहीं मानी है, पुजारा को शायद अभी भी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद है और वो लगातार खुद को फिट रखने में लगे हुए हैं इन दिनों। (यहां पढ़े पूरी खबर)
9. पाकिस्तान टीम पर भड़का Ramiz Raja का गुस्सा, कहा- अब पाक को जीतने के लिए बस…….
शुक्रवार (29 September) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम के बीच अभ्यास मैच खेला गया, जिसे कीवी टीम ने जीता। वहीं पाकिस्तान के हार पर इस टीम के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने नाराजगी जाहिर की। दरअसल उनका कहना है कि अगर पाकिस्तान को मैच जीतना है तो 400 रन बनाने होंगे। (यहां पढ़े पूरी खबर)
10. 2 बल्लेबाजों के भरोसे वर्ल्ड कप जीतने आई है पाकिस्तान टीम, आप खुद देख लो नजारा
हर दिन पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर अभ्यास के वीडियो आ रहे हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी कमाल का खेल दिखा रहे हैं। लेकिन अभ्यास मैच में टीम की पोल खुल गई, जहां न्यूजीलैंड के हाथों पाक टीम को करारी हार मिली। इस बीच फिर से अभ्यास का एक नया वीडियो सामने आया है , जिसमें 2 बल्लेबाजों पर पूरा फोकस किया जा रहा है और शायद उन्हीं के भरोसे ये टीम वर्ल्ड कप जीतने इस बार भारत की धरती पर आई है। (यहां पढ़े पूरी खबर)