Cricket World News: IPL 2024 से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अप्रैल 15- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: IPL/BCCI)
(Photo Source: IPL/BCCI)

1) IPL 2024: काम ना आई रोहित शर्मा की नाबाद शतकीय पारी, मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी MI

आज यानी 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 207 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) MI vs CSK Turning Point of match: जीत रही मुंबई इंडियंस से कहां हुई गलती, कैसे हार गई मैच?

MI vs CSK Turning Point of match: आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 206 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। धोनी के आखिरी ओवर में 3 छक्कों के दम पर टीम ने मुंबई को 207 रनों का लक्ष्य दिया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 69 और शिवम दुबे ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024 Latest Points Table: MI vs CSK, मैच-29 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को दो शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MI vs CSK, मैच-29 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को दो धमाकेदार खेले गए, पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में CSK खिलाड़ी शिवम दुबे की टॉप-5 में एंट्री हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) MS Dhoni: Last Over Video Highlight: एमएस धोनी ने लगाए आखिरी ओवर में तीन छक्के, निकाल दी हार्दिक की हेकड़ी

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 20* रनों की विस्फोटक पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

6) MI vs CSK: “धोनी भाई ने मुझसे कहा कि…”- प्लेयर ऑफ द मैच Matheesha Pathirana ने खास प्रदर्शन को लेकर खोला राज

आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में CSK ने मुंबई को 20 रनों से शिकस्त देकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत के हीरो रहे मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana), जिन्होंने 4 बड़े विकेट चटकाए। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IPL 2024: वानखेड़े स्टेडियम में CSK के खिलाफ रोहित शर्मा ने गंवा दी अपनी इज्जत, साथ ही छोड़ा महत्वपूर्ण कैच

इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने शुरुआत तो काफी अच्छी थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। हालांकि, मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जब फील्डिंग कर रहे थे, तब एक कैच लेने के चक्कर में उनका Trouser उतर गया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर जहीर खान का बड़ा बयान आया सामने, कहा ‘दोनों ही टूर्नामेंट के….’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ा बयान दिया है। जहीर का कहना है कि आईपीएल इतिहास में दोनों ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) IPL 2024: वानखेड़े में धोनी और हार्दिक का हुआ शानदार मिलन, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच के टॉस से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साथ में देखा गया। यही नहीं यह दोनों एक दूसरे के गले भी मिले और इन्हें काफी देर तक बातचीत करते हुए भी देखा गया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) MI vs CSK: रोहित शर्मा ने 500 छक्के जड़कर रचा इतिहास, दुनिया में ये कमाल करने वाले बने दूसरे प्लेयर

रोहित शर्मा ने रविवार को आईपीएल 2024 में तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच में 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 11 चौके और 5 छक्के ठोके। रोहित की आईपीएल में यह दूसरी जबकि टी20 क्रिकेट में आठवीं सेंचुरी है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सबसे छोटे फॉर्मेट में 500 सिक्स कंप्लीट किए और इतिहास रच डाला।

close whatsapp