दिसंबर 18- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Dec 18, 2023 4:07 pm

1. IPL Auction 2024: IPL ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में टीवी चैनल्स और ऑनलाइन कहां देखें?
आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारियों काफी तेजी से चल रही है। 26 नवंबर को खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट के जारी होने के बाद अब खिलाड़ियों की नीलामी होने के लिए एकदम तैयार है। बता दें कि इस बार कुल 333 खिलाड़ी नीलामी में उतरने वाले हैं तो वहीं कुल 67 खाली जगह 10 फ्रेंचाइजियों के पास है, जिन्हें वह इस आगामी ऑक्शन में भरने की कोशिश करती हुई नजर आएंगी। (पढ़ें पूरी खबर)
2. नवीन उल हक पर लगा 20 महीने का बैन. अब ऑक्शन में फ्रेंचाइजी को करनी होगी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश!
इंटरनेशनल लीग टी20 ने अफगानिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज नवीन उल हक को 20 महीनों के लिए इस लीग में खेलने के लिए बैन कर दिया है। बता दें, नवीन उल हक को शारजाह वॉरियर्स के साथ अपने खिलाड़ी समझौते का उल्लंघन करने के लिए यह भारी जुर्माना उठाना पड़ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. IPL 2024: ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले हैं ये 5 बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) ऑक्शन के लिए मंच सजने लगा है और अब से कुछ घंटों बाद ही खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी लिस्ट तैयार कर ली होगी। कुछ टीमों के पास अच्छे इम्पेक्ट प्लेयर्स की भी लिस्ट होगी, जिन पर उनकी नजर होगी। (पढ़ें पूरी खबर)
4. इस बार आईपीएल 2024 के ऑक्शन में आरसीबी की निगाहें विदेशी तेज गेंदबाजों के ऊपर जरूर होगी
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने आरसीबी इन्नोवेशन लैब के लीडर्स मीट इंडिया में इस शानदार खेल के हितधारकों के सामने आगामी आईपीएल नीलामी के लिए टीम की योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया। (पढ़ें पूरी खबर)
5. रोहित शर्मा की बेइज्जती नहीं देख पा रहे हैं युजी चहल, हार्दिक पांड्या से की स्पिनर ने बगावत
इस समय पूरे क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा के नाम की गूंज है, जिसका कारण है उनकी MI टीम की कप्तानी जाना। तो दूसरी ओर फैन्स का गुस्सा अब अलग लेवल पर पहुंच गया है, जिसके बाद हर दिन के साथ MI टीम और हार्दिक के Followers कम हो रहे हैं। वहीं अब इस मामले में युजी चहल की भी एंट्री हो गई है और उनसे जुड़ी एक चीज काफी वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. टी20 सीरीज के बाद घर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, अपने सबसे प्यारे साथी के साथ वक्त बिता रहे हैं
हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। वहीं ये टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी, जिसके बाद SKY अपने घर लौट गए हैं। ऐसे में अब उनके घर से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो आपको भी काफी पसंद आने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. अफ्रीका टीम की हवा निकालने वाले अर्शदीप-आवेश ने, अपनी गेंदबाजी को लेकर खोले कई राज
टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है, जहां इस जीत में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की रफ्तार के आगे मेजबान टीम ने घुटने टेक दिए थे। साथ ही अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी क्लब क्रिकेट जैसी नजर आई इन दोनों गेंदबाजों के सामने, वहीं अब दोनों का एक वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात दे सकता है: मोहम्मद हफीज
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रनों से हराया। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और यही वजह है कि उन्हें पहले टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। हालांकि मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9. IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क के लिए ऑक्शन टेबल पर आपस में झगड़ा करने लगेगी ये दो फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुंबई में होने वाला है। इस ऑक्शन से पहले भारत के पूर्व क्रिेकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने संभावित गेम चेंजर मिचेल स्टार्क ( Mitchell Starc) को लेकर अपनी राय रखी है। (पढ़ें पूरी खबर)