Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

फरवरी 01- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, 41 साल के गेंदबाज की हुई टीम में वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 2 फरवरी से होने जा रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी। इसी बीच इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) MLC: मेजर लीग क्रिकेट में इस फ्रेंचाइजी के कोच बन सकते हैं Ricky Ponting

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के आगामी सीजन में वाॅशिंगटन फ्रीडम के कोच बन सकते हैं। गौरतलब है कि फिलहाल 49 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका में काम कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs ENG: “वे स्पिन की अनुकूल पिचों पर अच्छा खेलते हैं”- सरफराज और पाटीदार को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के नहीं होने से सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। सरफराज खान को लेकर पिछले काफी समय से बात चल रही थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह तब मिली जब केएल राहुल चोटिल हो गए। दूसरी ओर, पाटीदार भी काफी समय से दावेदारी में हैं लेकिन अभी तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ACA का दिल छू लेने वाला जेस्चर, लोकल बॉय केएस भरत को किया सम्मानित

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर केएस भरत को गुरुवार, 1 फरवरी को वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने सम्मानित किया। इसके साथ ही वह होम ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेलने वाले राज्य के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप की रणनीति पर जैक क्रॉली ने खुलकर की बात

इंग्लैंड की टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को 28 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स का डटकर सामना किया, खासकर ओली पोप, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं इस बीच सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) कहना है कि इंग्लिश बल्लेबाजों द्वारा भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप का प्रयोग स्पिन योजना को बाहर करने का एक सही तरीका है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) विराट को भगवान मानते हैं Rajat Patidar, बस कोहली को नेट्स में देखता रहता है ये बल्लेबाज

Rajat Patidar इस समय टीम इंडिया का हिस्सा है, वहीं ये खिलाड़ी भारतीय टीम तक IPL और घरेलू क्रिकेट के दम पर पहुंचा है। रजत IPL में RCB टीम का हिस्सा है और उन्होंने 2022 में टीम के लिए काफी अहम पारियां भी खेली थी। वहीं अब टीम इंडिया के वीडियो में रजत ने RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर काफी कुछ बोला है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) टीम इंडिया में एंट्री लेते ही, Sarfaraz Khan ने कप्तान रोहित शर्मा से कर ली पक्की दोस्ती

आखिरकार Sarfaraz Khan की सालों की मेहनत रंग ला रही है, जहां ये बल्लेबाज टीम इंडिया में एंट्री ले चुका है। सरफराज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो कल सुबह ही पता चलेगा। लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान ये खिलाड़ी पूरी तरह एक्टिव और उत्साह से लबरेज नजर आया टीम के साथ Vizag में। पहले टेस्ट के दौरान केएल राहुल और जडेजा को चोट लग गई थी, जिसके बाद दोनों दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जो रूट का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ध्रुव जुरेल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू हो रहा है। तमाम लोग इस महत्वपूर्ण टेस्ट मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, ध्रुव जुरेल को भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) असद शफीक के साथ मैदानी झड़प के बाद इफ्तिखार अहमद ने मांगी माफी

अभी हाल में ही 31 जनवरी को सिंध प्रीमियर लीग में कराची गाजी और लरकाना चैलेंजर्स के बीच खेले गए एक मुकाबले में पाकिस्तान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद की झड़प होती हुई नजर आई थी। बता दें कि मैच में कराची टीम की ओर से खेलने वाले अहमद ने जब 8वें ओवर में विरोधी टीम के कप्तान असद शफीक को आउट किया, तो इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp