जनवरी 31- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जनवरी 31, 2024 4:22 अपराह्न

1) विशाखापत्तनम टेस्ट से पहले जो रूट ने अलग अंदाज में किया अभ्यास, वीडियो हुआ वायरल
इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट मैच में भारत पर 28 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) हालांकि, मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके थे। इंग्लैंड के पहली पारी में उन्होंने 29 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन ही बना सके। अब दूसरे टेस्ट मैच से पहले वह नेट्स में कुछ अलग अंदाज में अभ्यास करते नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)
2) Musheer Khan ने पुराने दिनों को किया याद, भाई सरफराज के लिए भी बोल गए बड़ी बात
इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में Musheer Khan शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ मुशीर का बल्ला बोला रहा है, तो दूसरी तरफ उनके भाई यानी की सरफराज खान की सीनियर टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। इसी के साथ ही अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुशीर पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) शार्दुल ठाकुर को नहीं मिल रही है रणजी ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी, RTP मिलने का कर रहे हैं इंतजार
भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टखने की चोट के कारण खराब फॉर्म से जूझना पड़ा है, जिसके कारण उन्हें नेशनल और घरेलू टीम दोनों मुकाबलों से बाहर कर दिया गया है। शार्दुल न तो इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज और न ही मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल हरे हैं। वो केरल और बंगाल के खिलाफ मैच का भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। अभी भी शार्दुल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024: आईपीएल से पहले फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Hardik Pandya, फैंस के साथ शेयर किया वर्कआउट रूटिन
भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश मुकाबले में चोटिल होने के बाद से अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं। एंकल इंजरी के बाद वह रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं और इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने के साथ वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी नहीं कर पाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
5) Mayank Agarwal ने तबीयत खराब होने के बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, लगाया साजिश का आरोप
कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल की दिल्ली की उड़ान से पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अगरतला के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। उनके मैनेजर के अनुसार, क्रिकेटर ने घटना से पहले एक थैली से पानी पिया था, जो उनकी सीट के सामने रखा गया था। इसके तुरंत बाद, 32 वर्षीय ने पेट में दर्द और मुंह और गले में जलन की शिकायत की और अस्पताल ले जाने से पहले फ्लाइट में उल्टी भी की। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Mayank Agarwal के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं फैन्स, अस्पताल से तस्वीरें आई सामने
टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज Mayank Agarwal अपने खेल को लेकर खबरों में थे कुछ दिनों से, लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसने सभी को हैरान कर दिया। मयंक ने तो रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वो सीधे अस्पताल पहुंच गए और अब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) विराट कोहली के भाई विकास कोहली हुए गुस्सा, मीडिया पर लगा डाले गलत खबर छापने के आरोप
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने इन दोनों ही मैचों से अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद BCCI ने बताया कि किसी निजी कारणों के चलते कोहली ने नाम वापस लिया, ऐसे में खिलाड़ी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट आने लगी और एक रिपोर्ट कोहली की मां से जुड़ी भी थी। जिसपर अब बल्लेबाज के भाई को सफाई देने पड़ी है सोशल मीडिया पर खुद। (पढ़ें पूरी खबर)
8) ‘Reels’ बनाने की बीमारी से जूझ रहे हैं हार्दिक पांड्या, लगातार वीडियो पोस्ट कर इंस्टा को किया हैंग
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं, कई दिनों से वो रील्स पर रील्स शेयर कर रहे हैं इंस्टाग्राम पर। ये सिलसिला आज भी जारी है, जहां ऑलराउडंर ने फिर से फैन्स के साथ में एक नया वीडियो शेयर किया है और वो भी वर्क आउट से जुड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) IND vs ENG: Brendon McCullum ने पहले टेस्ट मैच में नए स्पिन गेंदबाजों के सेलेक्शन को सही ठहराया
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। हालांकि, टीम में अनुभवी स्पिनर ना होने के बावजूद इंग्लैंड ने मेजबान भारत को हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट मैच में 28 रनों से हराया था। इंग्लिश टीम के पास जैक लीच के रूप में सिर्फ एक अनुभवी स्पिनर था, जबकि रेहान अहमद ने हैदराबाद टेस्ट से पहले एक मैच और टाॅम हार्टले का यह डेब्यू मैच था। (पढ़ें पूरी खबर)
10) BCCI सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार बने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन, हो गया ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव जय शाह को लगातार तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी का चेयरमैन चुना गया है। दो-दो साल के दो टर्म उन्होंने पूरे कर लिए हैं और ये तीसरा कार्यकाल उनका एशियन क्रिकेट काउंसिल के बॉस के तौर पर होगा। इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया है। एशिया कप 2025 को लेकर इंडोनेशिया के बाली में बैठक जारी है। एशियन क्रिकेट काउंसिल की एजीएम थी, जिसमें सदस्य बोर्डों ने हिस्सा लिया है।