Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

7 अक्टूबर- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 7 अक्टूबर 2023 को घटित इन खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Mohammad Azharuddin Babar Azam Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Mohammad Azharuddin Babar Azam Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सेशन में जमकर पसीना बहा रही है टीम इंडिया

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेपॉक में खेला जाएगा। पहले मैच में से पहले टीम इंडिया अभ्यास सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

2. BAN vs AFG Weather Report: बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच के दौरान कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम? जानें यहां

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। जहां बारिश ने कुछ अभ्यास मुकाबलों में खलल डाला है, वहीं धर्मशाला की बात करें तो वहां के मौसम का अंदाजा लगा पाना किसी के लिए आसान नहीं है। हालांकि, मौसम के लिहाज से फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि, , जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो शुक्रवार, 7 अक्टूबर को बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

3. Babar Azam की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने पहली बार किया ये बड़ा कारनामा

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड (Netherlands) को 81 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है। बाबर आजम एंड कंपनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 286 रन लगाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

4. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच से बाहर हुए महिश तीक्षणा

श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप 2023 में पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। लेकिन मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लग चुका है। महीश तीक्षणा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहले वर्ल्ड कप के मैच से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें एशिया कप के दौरान महिश तीक्षणा को चोट लगी थी।

5. PAK vs ENG: मैच भले ही पाकिस्तान ने जीता, लेकिन Bas de Leede के ऑलराउंड प्रदर्शन ने जीता फैंस का दिल

क्रिकेट जगत में नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बास डे लीड (Bas de Leede) के प्रदर्शन की चर्चा देखने को मिल रही है। बता दें कि मैच में पहले लीड ने 9 ओवर में 62 देकर 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आउट किया, जिसके बाद मैन इन ग्रीन 49 ओवर में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई। (यहां पढ़े पूरी खबर)

6. ODI World Cup 2023: तो क्या पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ Cheating कर के जीता मुकाबला?

पाकिस्तान टीम ने 49 ओवर में सभी विकेट होकर 286 रन बनाए जिसके जवाब में नीदरलैंड ने सभी विकेट खोकर 41 ओवर में 205 रन बनाए। हालांकि इस मैच को लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के बिल्कुल बगल में खड़े हुए हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

7. World Cup 2023: नीदरलैंड के खिलाफ बोल्ड आउट हुए तो बौखलाए Shadab Khan, गाली देते हुए वीडियो हुआ वायरल

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के लिए र शादाब खान ने भी 34 गेंदों में 32 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। हालांकि, जब वह 43.4 ओवर में 252 रनों के स्कोर पर आउट हुए, तो वे काफी नाराज दिखे। तो वहीं इस तरह से बोल्ड आउट होने के बाद जब वह ड्रेसिंग रूप की ओर जाते हैं तो उन्हें गाली देते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस घटना को लेकर शादाब खान की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

8. ENG v NZ: ‘मैं अपनी भविष्यवाणी वापस लेता हूं’- इंग्लैंड की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग का चौंकाने वाला बयान

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड टीम को मिली इस हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब वो अपना प्रेडिक्शन वापस लेना चाहते हैं और इंग्लैंड को टॉप-4 टीमों से बाहर करते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और पिछली बार की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। (यहां पढ़े पूरी खबर)

9. PAK vs NED: गली क्रिकेट है या वर्ल्ड कप के मैच! अंपायर द्वारा लाइव मैच की गईं ये दो बड़ी गलती

जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा मैच 6 अक्टूबर, शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मैदानी अंपायर द्वारा 2 बड़ी गलतियां हुई, जिसकी वजह से पाकिस्तान को टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद संभलने का मौका मिला। (यहां पढ़े पूरी खबर)

10. PAK vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के टाॅप ऑर्डर के फेल होने का Ramiz Raja ने उड़ाया मजाक

नीदरलैंड्स की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल होता नजर आया। साथ ही इस दौरान टीवी स्क्रीन पर कुछ समय के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोरकार्ड दिखाई नहीं दिया। तो वहीं इस दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे रमीज राजा कहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टाॅप ऑर्डर में किसी तकनीकी समस्या की तरह, यह कोई समस्या है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

11. तो इस वजह से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव नहीं लड़ पाएंगे Mohammad Azharuddin

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 60 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के चुनाव लड़ने से बैन कर दिया गया है। गौरतलब है कि एचसीए के चुनाव 20 अक्टूबर को जस्टिस Lavu Nageswara Rao की कमिटी की अगुवाई में होने जा रहे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

close whatsapp