वेस्टइंडीज दौरे से पहले छुट्टियों के फूल मजे ले रहे हैं Virat Kohli; ट्विटर पर शेयर की ट्यूब ट्रिप की तस्वीर
विराट कोहली ने आईपीएल 2023 के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें यूके में छुट्टियां बिताना पसंद है।
अद्यतन - जून 24, 2023 3:50 अपराह्न

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार Virat Kohli खेल जगत के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं। पूर्व भारतीय कप्तान न सिर्फ मैदान पर अपनी कला से लोगों के दिलों में घर कर बैठे हैं, बल्कि वह मैदान के बाहर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
34-वर्षीय दिग्गज सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस के लिए प्रेरणादायक और अपनी एक्टिविटी की पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम WTC 2023 फाइनल के बाद एक महीने के ब्रेक पर है, और लगभग सभी क्रिकेटर्स अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं, और विराट कोहली भी उन्ही में से एक हैं।
Virat Kohli इस समय लंदन में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं
विराट कोहली इस समय अगले महीने के वेस्टइंडीज दौरे से पहले लंदन में फैमिली वेकेशन का लुफ्त उठा रहे हैं, और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ उसकी झलक भी शेयर कर रहे हैं। कोहली ने हाल ही में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर क्वालिटी टाइम बिताया, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है।
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज इस तस्वीर में मेट्रो के अंदर अखबार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने काली टी-शर्ट के साथ मैचिंग कलाई घड़ी और ग्रे रंग की पैंट पहनी हुई है। कोहली ने इस ट्विटर पोस्ट के कैप्शन में लिखा: “जब आप ट्यूब” में होते हैं। आपको बता दें, ट्यूब का मतलब अंडर ग्राउंड मेट्रो से है।
यहां देखिए Virat Kohli की ट्विटर पोस्ट –
When in the tube 🤷🏻♂️ pic.twitter.com/poEzsCpnTm
— Virat Kohli (@imVkohli) June 23, 2023
इसके अलावा, कोहली ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है, जहां वह ग्रे टी-शर्ट और वाइट कलर के जॉगर में कैप पहने हुए कैंडिड पोज दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसे कोई कैप्शन नहीं दिया है।
यहां देखिए कोहली की इंस्टा पोस्ट –
![]()
आपको बता दें, विराट कोहली ने आईपीएल 2023 के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें यूके में छुट्टियां बिताना पसंद है क्योंकि वह अपनी लोकप्रियता के कारण भारत में साधारण जीवन का आनंद नहीं ले पाते हैं।