जनवरी 23- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जनवरी 23, 2024 4:18 अपराह्न

1) ‘अच्छा हुआ जो मैं इस युग में नहीं खेल रहा’ माॅडर्न डे टी20 क्रिकेट लीग को लेकर Shoaib Akhtar ने दिया चौंकाने वाला बयान
क्रिकेट का आधुनिक रूप पारंपरिक रूप से कहीं ज्यादा छोटा हो गया है। फैंस बड़े फाॅर्मेट के बजाए फटाफट क्रिकेट का आनंद लेने की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं। तो वहीं इस समय दुनियाभर में अलग-अलग लीग क्रिकेट भी काफी ज्यादा खेलने जाने लगा है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IND vs ENG: इंग्लैंड के बैजबॉल अप्रोच से होगा टीम इंडिया को फायदा- बुमराह का चौंकाने वाला बयान
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पता है कि बैजबॉल से टीम इंडिया को कितना नुकसान हो सकता है। 22 जुलाई को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसमें इंग्लैंड ने अंतिम पारी में 378 रनों का पीछा करते हुए सात विकेट से मैच जीत हासिल की थी। (पढ़ें पूरी खबर)
3) जल्द ही अब टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगे रिंकू सिंह, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह को 24 जनवरी से अहमदाबाद में शुरू होने वाले मेहमान टीम इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ आगामी दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है। इस टेस्ट सीरीज में इंडिया ए टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IND vs ENG 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी पर चौंकाने वाला बयान देते हुए जहीर खान ने दी टीम इंडिया को बड़ी नसीहत
England’s tour of India 2024, IND vs ENG: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने 25 जनवरी से हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पूरी भारतीय क्रिकेट टीम पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रभाव और उनकी कप्तानी में क्लियर कम्युनिकेशन की जमकर तारीफ की। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IND vs ENG 2024: विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से हटने के फैसले पर वायरल हुआ केविन पीटरसन का रिएक्शन
England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से विराट कोहली (Virat Kohli) के हटने के फैसले के बाद पूर्व भारतीय कप्तान के सपोर्ट में सामने आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) चार साल बाद लौट रहा है BCCI का NAMAN Awards; इन दो भारतीयों को मिलेगा खास सम्मान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) NAMAN अवार्ड्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आपको बता दें, NAMAN अवार्ड्स (Naman Awards) समारोह 2020 के बाद कोविड-19 महामारी के कारण संभव नहीं हो सका, इसलिए पिछले तीन वर्षों के विजेताओं को कथित तौर पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
7) ILT20 में दुबई कैपिटल्स को लग सकता है तगड़ा झटका, डेविड वार्नर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम में कर सकते हैं वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जो इस समय ILT20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से वापस जुड़ना होगा। इस बात की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने की है। बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद डेविड वार्नर ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) रामनगरी में सचिन तेंदुलकर और रजनीकांत एक ही फ्रेम में आए नजर, दिग्गज ने खुद शेयर किया वीडियो
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Temple’s ‘Pran Pratishtha’) का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक मौके पर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) भी मौजूद रहे, जहां दोनों दिग्गज एक ही फ्रेम में नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)
9) फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू का औसत 50 से अधिक का है, वो क्यों नहीं कर सकते हैं विराट को रिप्लेस- आकाश चोपड़ा
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल किया है कि क्या रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम में विराट कोहली की जगह ले सकते हैं या नहीं। भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगा, जिसका पहला मैच गुरुवार, 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। कोहली व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में जबर प्रदर्शन करने के लिए इस खिलाड़ी से प्रेरणा ले रहे हैं Zak Crawley
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के बाद, अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। बता दें कि इंग्लैंड के इस दौरे का पहला मैच 25 जनवरी, गुरूवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंग्लिश खिलाड़ी जैक क्राॅली (Zak Crawley) का बड़ा बयान सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
11) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा एक और तगड़ा झटका, इस अनुभवी खिलाड़ी को अभ्यास सत्र में लगी चोट
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है जिसका पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमें वेन्यू में पहुंच गई है और जमकर अभ्यास कर रही है। हालांकि पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक और तगड़ा झटका लग गया। (पढ़ें पूरी खबर)