Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 24- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 24 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Yashasvi Jaiswal Sarfaraz Khan Harsha Bhogle (Photo Source: Twitter)
Yashasvi Jaiswal Sarfaraz Khan Harsha Bhogle (Photo Source: Twitter)

1. वेस्टइंडीज दौरे से पहले यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान

यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट और हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बुलावा आ गया है। इसी बीच वेस्टइंडीज दौरे से पहले यशस्वी का कहना है कि उन्होंने (रोहित, रहाणे और कोहली) मुझे सुझाव दिया था कि मैं खुद को कैसे आगे लेकर जा सकता हूं। मैं उनसे बहुत कुछ सीखता रहूंगा हालांकि अंत में मुझे ही जाकर मैदान पर प्रदर्शन करना है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. सरफराज खान के नहीं चुने जाने पर गुस्से से लाल हुए आकाश चोपड़ा

भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है। जहां टीमों के बीच सबसे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सरफराज खान जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन वापस से चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया है। जिसे लेकर क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जाहिर की है। आकाश चोपड़ा का कहना है कि  सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं करने का कोई कारण है तो चयनकर्ताओं को बताना चाहिए।  (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद अब घरेलू क्रिकेट खेलेंगे पुजारा

चेतेश्वर पुजारा हाल ही में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। ड्रॉप होने के बाद अब चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू क्रिकेट की ओर रूख कर लिया है। पुजारा को वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। चेतेश्वर पुजारा के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव भी वेस्ट जोन के लिए दिलीप ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. अब अश्विन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर साधा निशाना

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर में भारत में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी और बीसीसीआई से दो मैचों के लिए वेन्यू बदलने की मांग की है।  जिस पर अश्विन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि ICC इस मामले पर ज्यादा नहीं सोचेगी। अगर पाकिस्तान ने कोई सुरक्षा कारण बताया होता तो शायद ये स्थान बदल दिया जाता। (यहां पढ़िए पूरी खूबर)

5. वनडे टीम में चयन होने पर मुकेश कुमार ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज दौरे के टेस्ट और वनडे स्क्वॉड दोनों में जगह मिली है। मुकेश कुमार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आए हैं। टेस्ट औक वनडे टीम में चयन होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश कुमार का कहना है कि, मेरा सपना मेरे सामने है, मैं हमेशा से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था। मुझे पता है मेरे पापा मेरी उन्नति देखकर बहुत खुश होंगे।

6. कोहली और रोहित पर निशाना साध रहे हैं हर्षा भोगले

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चेतेश्वर पुजारा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है जिस पर दिग्गज खिलाड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट कमेंटटेटर हर्षा भोगले ने भी पुजारा के बाहर होने पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। हर्षा भोगले का कहना है कि, चेतेश्वर पुजारा का एक शानदार करियर रहा है। पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप किए जाने के बावजूद मैं अभी भी उनके करियर के अंत की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7.  टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल के चयन होने पर पिता हुए इमोशनल

यशस्वी जायसवाल जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया में चुने जाने के बाद अपने परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा कि, मेरे पिता रोने लगे जब उन्हें पता चला कि मेरा चयन हो गया है। मैं अभी तक अपनी मां से मिला नहीं हूं। मैं कुछ देर में उनसे मिलने जा रहा हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।

8. सुनील गावस्कर ने अर्शदीप सिंह को दिया बड़ा सुझाव

भारतीय युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज दौरे के वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। अर्शदीप सिंह की जगह बीसीसीआई ने मुकेश कुमार पर भरोसा दिखाया है। अर्शदीप सिंह आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। अर्शदीप सिंह ने 14 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह के चयन ना होने पर सुनील गावस्कर ने गेंदबाज को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट लेते रहने होगा।

9. अश्विन के हालिया बयान पर रवि शास्त्री ने दी बड़ी प्रतक्रिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अश्विन एक के बाद एक बड़े बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। अश्विन ने साथी खिलाड़ियों को लेकर बयान देते हुए कहा था कि, पहले साथी खिलाड़ी दोस्त हुआ करते थे लेकिन अब के समय में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जिस पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बयान देते हुए कहा कि, उनके लिए भी साथी खिलाड़ी एक कलिग थे दोस्त नहीं, चाहे वह ड्रेसिंग रूम में हो या कमेंट्री बॉक्स में हो।

10. जेमिमा रोड्रिग्स और अर्जुन तेंदुलकर की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर साझा करते हुए जेमिमा ने अर्जुन के साथ अपने खास रिश्ते का भी खुलासा किया। जेमिमा ने बताया कि वह और अर्जुन करीब एक दशक से ज्यादा समय से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp