मार्च 11 – Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 11, 2024 8:19 am

1) WPL 2024: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने बाजी मार प्लेऑफ में जगह की पक्की, रिचा घोष की शानदार पारी गई बेकार
WPL 2024, DEL-W vs BAN-W: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
2) WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs BAN-W, मैच-17 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
3) WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-17 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
WPL 2024 Orange and Purple Cap Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024: DC के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, Rishabh Pant ने पास किया फिटनेस टेस्ट, लेकिन……
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सूत्र के IANS को बताया कि ने ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से 2 से 3 दिन पहले निकल चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IPL 2024 शुरू होने से पहले MS Dhoni को मिला खास तोहफा, फैन ने दी नारायण भगवान की मूर्ति
A fan gifted Lord Narayana Idol to MS Dhoni: आईपीएल का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस के फेवरेट थाला धोनी एक बार फिर से पीली जर्सी में सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस वक्त चेपॉक में आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) WPL 2024: DCW बनाम RCBW मुकाबले में ग्लैमर का तड़का, टॉस में शामिल हुईं करीना कपूर
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का 17वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स महिला (DC-W) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (RCB-W) टीम के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में DC ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भी मौजूद रहीं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) अब राजनीतिक सफर में साझेदारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है मनोज तिवारी और यूसुफ पठान
पूर्व भारतीय खिलाड़ी युसूफ पठान राजनीति में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सभी 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें युसूफ पठान का नाम भी शामिल है। युसूफ पठान मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के बरहमपुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
8) BAN vs SL: तीसरे टी20 मैच में Towhid Hridoy ने किया बड़ा अपराध, ICC ने ठोका जुर्माना
Towhid Hridoy: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जा रही है। श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। घर पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, इस बीच टीम के खिलाड़ी तौहीद हर्दोय को आईसीसी ने बड़ा झटका दे दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) TMC में शामिल होने के बाद यूसुफ पठान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के प्रति जताया आभार
हाल में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्ल्ड कप 2011 विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) का धामन थाम लिया है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूसुफ टीएमसी की ओर से बंगाल की बहरामपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)