अक्टूबर 16- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2023 3:37 अपराह्न

1. अब ओलंपिक में भी खेला जाएगा क्रिकेट, 128 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) ने 16 अक्टूबर, सोमवार को बड़ी घोषणा करते जानकारी दी है कि आधिकारिक तौर पर क्रिकेट को Los Angeles ओलंपिक 2028 में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि यह फैसला मुंबई में स्टेट ऑफ आर्ट Jio World Convention में हुई आईओसी की 141वीं बैठक के बाद लिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. ‘दिल्ली सच में दिल वालों की…’- इंग्लैंड पर जीत के बाद Rashid Khan ने खास अंदाज में फैंस का किया शुक्रियादा
वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप के पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान को इससे पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम ने शानदार वापसी कर झंडे गाड़ दिए हैं। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) ने इंग्लैंड के खिलाफ 9.3 ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ प्रचंड जीत के बाद राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. जब से विराट-Naveen-ul-Haq दोस्त बने हैं, तब से ये खिलाड़ी भारतीय गेंदबाज की कॉपी कर रहा है
वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होते ही अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज Naveen-ul-Haq ने सुर्खियां बटोर ली थी, जहां नवीन और विराट के बीच मैदान पर इस बार लड़ाई की जगह दोस्ती देखने को मिली थी। बस इसी के बाद से ये खिलाड़ी खबरों में बना हुआ है, अब इंग्लैंड के खिलाफ नवीन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने टीम इंडिया के गेंदबाज की याद दिला दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. AUS vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ICC ODI World Cup 2023 में 16 अक्टूबर का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें दसुन शनाका चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं, शनाका की जगह कुसल मेंडिस श्रीलंका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दसुन शनाका की जगह प्लेइंग 11 में चमिका करूणारत्ने की एंट्री हुई है। वहीं मथिशा पथिराना की जगह लाहिरू कुमारा जो जगह मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. World Cup 2023: बाबर आजम को लेकर बोले शोएब मलिक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को हुए मुकाबले में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं अब इस बात पर टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने बड़ा बयान दिया है। मलिक का कहना है कि बाबर को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)
6. मिचेल स्टार्क ने अपनी टीम को दिया धोखा, कुसल परेरा को आउट ना करने के बजाए…
इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच की बात की जाए तो मिचेल स्टार्क के पास पहले ओवर में श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज कुसल परेरा को रनआउट करने का काफी अच्छा मौका मिला था। (पढ़ें पूरी खबर)
7. जब विराट टीम इंडिया का साथ छोड़, अपने नए दोस्त नवीन-उल-हक का मैच देखने पहुंचे स्टेडियम
वर्ल्ड कप 2023 में सभी को लग रहा था कि विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच एक बार फिर से तकरार होगी, लेकिन फैन्स को निराशा ही हाथ लगी और दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती हो गई। वहीं कल अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को मात दी है, इस दौरान मैच के बीच एक गजब का नजारा देखने को मिला और उसकी तस्वीर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
8.पाक टीम में नहीं है Babar Azam की इज्जत, Cake देख साथी खिलाड़ियों ने कप्तान को मारा धक्का
इन दिनों पाकिस्तान टीम के कप्तान Babar Azam अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर है, जिसका कारण है पाक टीम को भारत के लिए खिलाफ मिली हार। जिसे लेकर उनकी जमकर आलोचन हो रही है, तो दूसरी ओर टीम अपने कप्तान का जन्मदिन मना रही है और इसका वीडियो खुद PCB ने शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)