जुलाई 1- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 1 जुलाई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Jul 1, 2023 3:49 pm

1. लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड को दिए जरूरी टिप्स
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड 325 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं तीसरे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 221 रनों की बढ़त बना ली है। इसी बीच पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए जरूरी टिप्स दिए हैं। इयोन मोर्गन का कहना है कि इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए क्रिकेट नियम पर आगे भी बरकरार रहना चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ अपना गेम खेलते हुए हरा सकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. इस कारण जॉनी बेयरस्टो का बन गया मजाक
लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में हैं। तीसरे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 221 रनों की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड को चौथे दिन वापसी करने के लिए शानदार गेंदबाजी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो स्टीव स्मिथ को स्लेज करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वह नाकामयाब रहे और खुद का ही मजाक बना बैठे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. टी-20 फॉर्मेट में इतिहास रचने के बाद शाहीन अफरीदी ने दिया बड़ा बयान
टी-20 ब्लास्ट 2023 में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए शाहीन अफरीदी ने पिछले मुकाबले में पहले ओवर में चार विकेट अपने नाम किया। आपको बता दें टी-20 फॉर्मेट के इतिहास में अब तक किसी भी गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया है। मैच के बाद शाहीन अफरीदी का कहना है कि, मुझे अभी भी बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। जिस तरह से फैंस मुझे सपोर्ट कर रहे थे यह वाकई बेहतरीन था। ऐसा लग रहा था जैसे मैं पाकिस्तान के लिए खेल रहा हूं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. इंग्लैंड का प्रदर्शन देख मुंह छुपाने को मजबूर हुए ज्योफ्री बॉयकॉट
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने (98 रन) और हैरी ब्रूक ने (50 रन) की पारी खेली। हैरी ब्रूक खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे, जिस पर पूर्व खिलाड़ी ज्योफ्री बॉयकॉट ने निराशा व्यक्त करते हुए मुंह छुपा लिया था। अपने वायरल रिएक्शन पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ज्योफ्री बॉयकॉट का कहना है कि, बल्लेबाज बिना दिमाग के बल्लेबाजी कर रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. वर्ल्ड कप 2023 में भारत के पहले मैच को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत के 10 अलग-अलग जगहों में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भारत के पहले मुकाबले को लेकर सुनील गावस्कर का कहना है कि, अगर भारत नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ता तो यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता। लेकिन बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पहला मैच खेलना मेजबान टीम के लिए फायदेमंद है।
6. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने माइल्स बासकोम्बे को नियुक्त किया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने माइल्स बासकोम्बे को नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने माइल्स बासकोम्बे के साथ क्रिकेट निदेशक के रूप में तीन साल का करार किया है। आपको बता दें बासकोम्बे 2019 और 2021 के बीच क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के चयनकर्ता भी थे, और वह पिछले दो वर्षों से विंडवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड में तकनीकी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. यश्सवी जायसवाल को अजिंक्य रहाणे ने इस कारण कर दिया था टीम से बाहर
आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज दौरे के टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है। वह जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। आपको बता दें दिलीप ट्रॉफी के एक मैच के दौरान अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी को मैदान से बाहर कर दिया था। जिसे लेकर यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. भारत में वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी
वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान आगामी वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगा या नहीं? इस पर संशय बना हुआ है। वर्ल्ड कप का सबसे बहुचर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम उल हक ने भारत में ट्रॉफी जीतने की इच्छा जताई है। उनको लगता है कि पाकिस्तान टीम 50 ओवर के फार्मेट में कुछ खास करने में सक्षम है।
9. ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन पर मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान,कहा-हमारे बल्लेबाजों ने जो प्रदर्शन किया वह….
ऑस्ट्रेलियाई टीम लॉर्ड्स टेस्ट में इस वक्त मजबूत स्थिति में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के अंत तक 130 रन बनाकर 221 रनों की लीड ले ली है। इसी बीच तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जमकर बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। मिचेल स्टार्क का कहना है कि, हम बेहतर पोजिशन में हैं। हमारे बल्लेबाजों ने जो प्रदर्शन किया वह बेहतरीन रहा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. वनडे में ईशान किशन की जगह लेने के लिए, खूब मेहनत कर रहे हैं इन दिनों संजू सैमसन!
टीम इंडिया 10 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार है, जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। संजू सैमसन को वेस्टइंडीज दौरे के वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है। संजू सैमसन टीम इंडिया में वापसी करने के लिए इस वक्त खूब मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन बल्लेबाजी से ज्यादा अपने फिटनेस पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)