Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 13- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Smith-Broad, Team India and Dhoni-Gambhir. (Image Source: Twitter)
Smith-Broad, Team India and Dhoni-Gambhir. (Image Source: Twitter)

1. आकाश चोपड़ा ने बताया टीम इंडिया से WTC 2023 Final में कहां हुई चूक

टीम इंडिया की WTC 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद आकाश चोपड़ा ने कहा रोहित शर्मा की टीम की हार के पीछे गेंदबाजों का नहीं बल्कि बल्लेबाजों का हाथ है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर ने इस दिल तोड़ देने वाली हार के बाद भी भारत के टेस्ट रिकॉर्ड की सराहना की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. महिला एशेज 2023: ECB ने एकमात्र एशेज टेस्ट के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की

इंग्लैंड और वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 12 जून को आगामी महिला एशेज सीरीज 2023 में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी हीथर नाइट करेगी। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 22 जून से एकमात्र एशेज टेस्ट में ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. 2013 आईपीएल मैच फिक्सिंग मामले से जुड़ी एमएस धोनी की याचिका पर जल्द मद्रास हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

मद्रास उच्च न्यायालय ने 12 जून को तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की अदालत की अवमानना करने की याचिका पर सुनवाई करने का फैसला कर लिया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. WTC फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया पर ठोके गए जुर्माने के बाद माइकल वॉन ने दिया चौंकाने वाला बयान

ICC ने स्लो ओवर रेट के लिए भारत पर मैच फीस का 100% और ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80% जुर्माना लगाया है। जिस पर माइकल वॉन ने कहा है कि जुर्माना टीमों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में ओवर रेट के मुद्दे को हल करने के लिए एक सुझाव भी दिया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. WTC 2023 Final में टीम इंडिया की हार पर सौरव गांगुली ने कही दिलचस्प बात

सौरभ गांगुली ने कहा कि भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देनी चाहिए थी। हालांकि, गांगुली ने कहा कि सभी ने टीम इंडिया से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगा रखी थी, लेकिन मैच के पांचवे दिन 280 रन बनाना भी बड़ी बात है, खासकर इंग्लैंड में। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. वेंकटेश अय्यर ने हार्दिक पांड्या को बताया बेस्ट ऑलराउंडर और कहा- ‘मैं उनके जैसा बनना चाहूंगा’

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने हार्दिक पांड्या को बेस्ट ऑलराउंडर बताया और कहा कि वह गुजरात टाइटंस के कप्तान जैसे बनना चाहते हैं। अय्यर ने आगे कहा वह एक कम्पलीट ऑलराउंडर बनना चाहते हैं और अपनी टीम के लिए तीनों डिपार्टमेंट में योगदान देना चाहते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. एशेज 2023 से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड के कारण स्टीव स्मिथ की रातों की नींद उड़ी पड़ी हैं!

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि सोते समय उनके दिमाग में काफी चीजें चल रही होती है। जैसे एशेज के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड तीन स्लिप, पॉइंट और मिड ऑफ के साथ उनके खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए तेजी से भागकर आ रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने कहा वह नींद में यह भी सोचते है कि स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ में वह कैसे बड़ा स्कोर बना सकते हैं और वो उन्हें किस प्रकार आउट कर सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. ब्रैड हॉग ने ICC को किया सपोर्ट, भारत और ऑस्ट्रेलिया को दी कड़ी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने WTC 2023 फाइनल में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए भारत पर 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80% जुर्माना लगा है। जिस पर ब्रैड हॉग ने कहा ICC ने बहुत अच्छा फैसला लिया है, और खेल के सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में नियम होने चाहिए और उनका पालन भी किया जाना चाहिए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. WTC 2023 Final में टीम इंडिया की करारी हार के बाद गौतम गंभीर ने कहा, ‘भारत के ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाने का सच दुनिया के सामने आना चाहिए’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा जब तक भारत में किसी एक क्रिकेटर या कप्तान को हीरो मानना और उसकी भक्ति में डूबना बंद नहीं किया जाएगा, तब देश में आईसीसी ट्रॉफी आना मुश्किल है। गंभीर ने यह बयान WTC 2023 फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद दिया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल की हुई घोषणा

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 12 जून को आधिकारिक तौर पर भारत के कैरिबियन दौरे के शेड्यूल की घोषणा की, जहां 12 जुलाई से 13 अगस्त तक दो टेस्ट, तीन ODI और पांच T20I मैच खेले जाएंगे। इस दौरे की शुरुआत दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी। भारत ने आखिरी बार साल 2019 में ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा किया था, और इस दौरान उन्होंने सभी सीरीज जीती थी।

close whatsapp