Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 21- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 21 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

India A Women England Women Team Ben Stokes (Photo Source: Twitter)
India A Women England Women Team Ben Stokes (Photo Source: Twitter)

1. बांग्लादेश को रौंद कर भारतीय- ए महिला टीम ने जीता एशिया कप

ACC विमेंस एशिया कप 2023 हॉन्ग कॉन्ग में खेला जा रहा था। फाइनल मुकाबला बांग्लादेश-ए और भारत- ए के बीच 21 जून को खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश-ए 96 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत-ए ने 31 रनों से जीत दर्ज की। कनिका आहूजा ने 30 रनों की शानदार पारी खेली और साथ ही 2 विकेट अपने नाम किया। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. महिला एशेज सीरीज के एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग 11 की घोषणा

महिला एशेज सीरीज 2023 का एकमात्र टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 जून से खेला जाएगा। जिसके लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। हीथर नाइट टीम की कमान संभालते हुए नजर आएगी। हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैंब, नैट स्किवर-ब्रंट, सोफिया डंकले, डैनी वायट, एमी जोन्स, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के चलते इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पर ठोका जुर्माना

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन आपको बता दें पहले टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए दोनों टीमों को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 टैली से दो-दो अंक गंवाने पड़े हैं। वहीं आईसीसी ने खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. बेन स्टोक्स की तारीफ में नासिर हुसैन ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी 393 रनों पर घोषित कर दी थी। कई दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स के इस फैसले की जमकर आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन बेन स्टोक्स को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। नासिर हुसैन ने कहा, मैं इंग्लैंड टीम की आलोचना नहीं करना चाहूंगा। उन्होंने एक नई सोच के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने का फैसला किया और तमाम दर्शकों को उत्साहित किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. पहली पारी 393 रनों पर घोषित करने का बेन स्टोक्स को नहीं है कोई पछतावा

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के जीत से ज्यादा पहली पारी में बेन स्टोक्स द्वारा लिए गए फैसले को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है। जिस पर बेन स्टोक्स का कहना है कि, वह अपनी रणनीतियों को बदलने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले को उन्होंने बस एक मौके के तौर पर देखा था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. शाहीन अफरीदी के टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर PCB ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 16 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। लेकिन इसी बीच शाहीन अफरीदी के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने बड़ा बयान दिया है। हारून रशीद ने कहा की उन्होंने शाहीन अफरीदी के वर्कलोड मैनेजमेंट पर फिलहाल चर्चा नहीं की है, क्योंकि 23-वर्षीय तेज गेंदबाज को चोट से वापस आने के बाद अधिक गेम टाइम की आवश्यकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद पैट कमिंस ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की जीत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बड़ी भूमिका निभाई है। पैट कमिंस ने दूसरी पारी में 4 विकेट लिए और 44 रनों की नाबाद पारी खेली। जीत के बाद पैट कमिंस का कहना है कि, यह जीत उनके लिए नंबर-1 है, साथ ही उन्हें काफी ज्यादा आत्मविश्वास भी था कि टीम रन चेज कर लेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. बेन स्टोक्स के कारण मैच हारी है इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीता था। उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के हार बाद हरभजन सिंह ने पैट कमिंस की तारीफ की लेकिन साथ ही में उन्होंने बेन स्टोक्स की गलतियां भी गिनवाई। हरभजन सिंह का कहना है कि,  बेन स्टोक्स ने पांचवें दिन नई गेंद का इस्तेमाल देर से करने की बड़ी गलती की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के 16वें सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए। लेकिन उनका प्रदर्शन मिला-जुला था। हाल ही में मयंक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. धोनी को लेकर CSK के सीईओ ने कही बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवें आईपीएल खिताब पर कब्जा किया। महेंद्र सिंह धोनी पूरे सीजन के दौरान घुटने की चोट से जूझते हुए नजर आए। लेकिन उन्होंने फिर भी अपने टीम के लिए समर्पण दिखाया। धोनी को लेकर CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हमने उनसे कभी नहीं पूछा कि आप खेलना चाहते हो या नहीं क्योंकि अगर वो नहीं चाहते तो वो सीधा कह देते । टीम के प्रति उनका कमिटमेंट सभी जानते हैं। उस नजरिए से आपको उनकी सराहना करनी होगी।

10. वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर देखने स्टेडियम पहुंचे धोनी के फैन

वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर मुकाबले जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं। 20 जून का मुकाबला जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। जिसमें जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की। लेकिन इस बीच मुकाबले में एक खास चीज देखने को मिली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल एक फैन चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी के साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

 

close whatsapp